Mitchell Santner, Mumbai Indians: पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है और अब इसी कड़ी में इस टीम के स्टार स्पिनर मिचेल सैंटनर चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनके बाहर होने के तुरंत बाद ही MI ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान भी कर दिया है। तो आइए जान लेते हैं कौन है वो खिलाड़ी, जिसे बतौर रिप्लेसमेंट स्क्वाड में जगह दी गई है।
चोट की वजह से बाहर हुए Mitchell Santner

बता दें कि मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2025 में शामिल हुए थे। उस दौरान उन्होंने 13 मैचों में 10 विकेट चटकाए थे और 2026 में उन्होंने चार मैचों में पांच बल्लेबाजों को पवेलियन चलता किया।
लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान वो बाउंड्री लाइन पर एक कैच पकड़ने के प्रयास में कंधे के बल जमीन पर गिर पड़े, जिसके चलते उन्हें शोल्डर इंजरी हुई और इस इंजरी के बाद उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। इस वजह से इस फ्रेंचाइजी ने उनकी जगह केशव महाराज को जगह दी है, जो कि आईपीएल में अब तक केवल दो मैच ही खेले हैं।
केशव महाराज को मिला है मौका
साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर केशव महाराज आईपीएल 2024 सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए दो मैच खेलते नजर आए थे और इस दौरान उन्होंने दो विकेट चटकाए थे। लेकिन उसके बाद से उन्हें कभी आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिला। मगर अब एक बार फिर इसका हिस्सा बने हैं। मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने उन्हें 75 लाख रुपये में अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया है। अब देखना होगा कि वह किस तरीके का प्रदर्शन करेंगे और क्या कुछ आगे देखने मिलेगा।
कुछ ऐसा है केशव महाराज का ओवरऑल रिकॉर्ड
36 वर्षीय साउथ अफ्रीका स्पिनर केशव महाराज ने साल 2016 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था और 2026 तक उन्होंने 172 मैचों की 215 पारियों में 346 विकेट चटकाए हैं। उनके बल्ले से इस बीच 1765 रन भी आए हैं। ओवरऑल बात की जाए तो उन्होंने फर्स्ट क्लास में 650, लिस्ट ए में 205 और टी20 में 191 में विकेट चटका रखे हैं। अब देखना होगा कि वो आगे किस तरीके का प्रदर्शन करेंगे और क्या कुछ होगा।
Keshav Maharaj comes in for the injured Mitchell Santner in the Mumbai Indians squad.#KeshavMaharaj #MitchellSantner #MumbaiIndianspic.twitter.com/NZVVaRk6r0
— OneCricket (@OneCricketApp) April 27, 2026
29 अप्रैल को अगला मैच खेलेगी मुंबई इंडियंस
बता दें कि मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2026 में अपना अगला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 अप्रैल को खेलना है। यह मैच एमआई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में होगा।
FAQs
केशव महाराज ने आईपीएल में कितने विकेट लिए हैं?
केशव महाराज की आईपीएल 2026 सैलरी क्या है?
यह भी पढ़ें: “फ्लैट पिचों पर…” – RCB की सबसे बड़ी जीत के बाद रजत पाटीदार का सनसनीखेज बयान, बल्लेबाजों को लग सकता है बुरा