CSK vs RCB: चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी आईपीएल 2025 की तरह ही 2026 में पूरी तरह से फ्लॉप दिखाई दे रही है। लगातार मिल रही हार के चलते इस टीम के फैंस काफी ज्यादा परेशान हैं। अब सीएसके ने काफी बड़ा फैसला लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ने आरसीबी के स्टार के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है।
सीएसके ने दर्ज करवाया केस

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 में 5 अप्रैल, रविवार के दिन मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला आरसीबी के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ और इसे आरसीबी ने अपने नाम किया। इस दौरान इस टीम के फैंस सीएसके को काफी ट्रोल करते दिखे। यहां तक की वहां के डीजे ने भी चेन्नई के खिलाड़ियों का खूब मजाक उड़ाया। इसके चलते इस फ्रेंचाइजी ने वहां के डीजे के खिलाफ कंप्लेंट दर्ज कर दी है।
DJ के खिलाफ दर्ज हुआ केस
5 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई से DJ की शिकायत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार CSK ने BCCI को लिखित शिकायत दर्ज कराई कि हाल ही में हुए आईपीएल 2026 के दौरान बजाया गया ‘डोसा, इडली, सांभर, चटनी, चटनी’ नामक गाना बहुत ही ज्यादा आपत्तिजनक था।
आईपीएल के एक सीनियर अधिकारी ने द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए इस बारे में जानकारी दी और कहा, “हमें सीएसके से शिकायत मिली है और हम इसकी जांच कर रहे हैं।”
🚨 CSK HAS REGISTERED AN OFFICIAL COMPLAINT AGAINST CHINNASWAMY DJ. 🚨
📝 CSK lodged a complaint to BCCI against the DJ of Chinnaswamy Stadium. 🏟️
According to CSK the choice of song ‘idli, dosa, chutney chutney’ was not in good taste. (Express Sports).
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 16, 2026
यह भी पढ़ें: RCB vs LSG: कोहली की क्लास और रासिख डार की घातक गेंदबाज़ी, बेंगलुरु ने 5 विकेट से जीता मैच
चेन्नई ने लगाए गंभीर आरोप
चेन्नई क्रिकेट टीम की फ्रेंचाइजी का कहना है कि स्टेडियम में मौजूद डीजे का काम मैदान का खुशनुमा माहौल बनाने का होता है, न कि मेहमान टीम को निशाना बनाना और बेइज्जत करने का।
CSK के मैनेजिंग डायरेक्टर काशी विश्वनाथन ने कहा कि DJ की भूमिका एक सकारात्मक माहौल बनाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेज़बान टीम का समर्थन करना तो अपेक्षित है, लेकिन विरोधी टीम के खिलाड़ियों पर निजी टिप्पणियाँ करना उचित नहीं है।
विश्वनाथन ने दैनिक अखबार से बात करते हुए कहा, “आमतौर पर डीजे घरेलू टीम का समर्थन करने के लिए मौजूद रहते हैं। लेकिन चिन्नास्वामी स्टेडियम में मामला अलग था। हमारे खिलाड़ियों के खिलाफ कुछ टिप्पणियां की गईं। इसे ध्यान में रखते हुए, हमने बीसीसीआई को इस मामले की जांच करने के लिए पत्र लिखा है।”
LSG के खिलाफ भी करता दिखा गलत हरकत
मालूम हो कि आईपीएल में बीते दिन आरसीबी और एलएसजी का मैच खेला गया। इस दौरान वहां का डीजे लखनऊ सुपर जायंट्स से कप्तान ऋषभ पंत को भी ट्रोल करता दिखा। जब गेंद लगने के बाद पंत दर्द से करहा रहे थे तो वहां का डीजे Faaaah साउंड बजा रहा था, जो कि अक्सर ट्रोलिंग के लिए या किसी का मजाक बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
Yesterday, while Rishabh Pant was struggling with an injury on the field, the Chinnaswamy DJ kept mocking him with “FAAAHHH” sounds. pic.twitter.com/tu6wJMO1hF
— ` (@WorshipDhoni) April 16, 2026
FAQs
RCB का कप्तान कौन है?
RCB का मालिक कौन है?
यह भी पढ़ें: CSK-SRH फैंस के लिए अब तक की सबसे अच्छी खबर, फिट होकर आईपीएल 2026 में वापस खेलते नजर आएगा सबसे महान कप्तान