IPL 2026: आईपीएल में अब तक कुल 18 सीजन खेले जा चुके हैं और आईपीएल 2026 इसका 19वां सीजन है। 19वां सीजन काफी ज्यादा यूनिक है, क्योंकि इस सीजन कप्तानी कर रहे सभी कप्तान इंडियन हैं।
लेकिन हाल ही में एक खबर आई है, जो कि कुछ फैंस के लिए अच्छी और कुछ के लिए बुरी रहने वाली है। खबर है कि एक फ्रेंचाइजी अपना कप्तान बदलने जा रही है और इंडियन खिलाड़ी की जगह फिर से विदेशी खिलाड़ी को कप्तानी सौंपेगी। तो आइए जान लेते हैं कौन सी है वो फ्रेंचाइजी, जो अपना कप्तान बदलने की तैयारी में है।
ये फ्रेंचाइजी बदलेगी अपना कप्तान
दरअसल, जो आईपीएल फ्रेंचाइजी अपना कप्तान बदलने वाली है वो कोई और नहीं बल्कि सनराइजर्स हैदराबाद है। आईपीएल 2026 में अब तक सनराइजर्स हैदराबाद को ईशान किशन लीड करते नजर आ रहे थे। लेकिन आने वाले मैचों में अब इस टीम की कमान पैट कमिंस संभालते दिखाई दे सकते हैं।
Pat Cummins करते नजर आ सकते हैं कप्तानी

मालूम हो की इंजरी के चलते पैट कमिंस आईपीएल 2026 में अब तक खेलते नजर नहीं आ रहे हैं। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो वो बहुत जल्द फिट होकर इंडिया लौटने वाले हैं और फिर SRH टीम को लीड करते दिखाई देंगे। क्रिकबज में छपी खबर के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस बुधवार को घर पर फिटनेस टेस्ट देंगे, और अगर वो इसे पास कर लेते हैं। तो एक बार फिर SRH की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं।
क्रिकबज ने बताया है कि कमिंस 17 अप्रैल को हैदराबाद वापस आ सजते हैं और SRH अपना अगला मैच शनिवार (18 अप्रैल) को खेलेगी। सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2026 में अपना अगला मैच 18 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेलना है। आईपीएल 2026 के 27वें मैच में दोनों टीमों की टक्कर राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में होने वाली है।
अब तक कुछ ऐसा रहा है टीम का प्रदर्शन
पैट कमिंस की कप्तानी में आईपीएल 2024 के फाइनल में पहुंचने वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2025 सीजन में कमिंस की ही कप्तानी में 14 में से सिर्फ 6 में जीत सकी थी और अंक तालिका में छठे पायदान पर थी।
वहीं इस आईपीएल सीजन ईशान किशन की कप्तानी में इस टीम ने अब तक पांच मैच खेले हैं, जिसमें से दो में इसे जीत और तीन में हार मिली है। इस समय यह टीम चार अंक के साथ अंक तालिका में चौथे पायदान पर है। अब देखना काफी दिलचस्प रहने वाला है कि यह टीम आगे मैचों में कैसा प्रदर्शन करेगी।
Next match against SRH 🥶 Any thoughts CSKians ?👇#CSKvsSRH pic.twitter.com/Zs3xFcWS7e
— Thalapathy – MSD 💥 (@HarshJahd85529) April 15, 2026