पंजाब किंग्स के बैटिंग ऑलराउंडर शशांक सिंह (Shashank Singh) ने आईपीएल 2026 में अब तक 7 मैचों की 5 पारियों में कुल 70 रन बनाए हैं और इस दौरान वो तीन बार नाबाद भी लौटे हैं। यानी बल्लेबाजी में उनका प्रदर्शन ठीक-ठाक सा रहा है।
मगर फील्डिंग में वो काफी निराश कर रहे हैं। लगातार उन्होंने एक दो नहीं बल्कि चार कैच छोड़ दिए, जिसकी वजह से पंजाब किंग्स के फैंस तो गुस्सा हुए ही साथ ही साथ टीम की मालकिन प्रीति जिंटा भी काफी नाखुश नजर आईं।
खराब फील्डिंग करते दिख रहे हैं शशांक सिंह

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की टीम लगातार मैचों में जीत दर्ज करते चली जा रही है। इस टीम ने अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया है। लेकिन शशांक सिंह जिस तरह की फील्डिंग कर रहे हैं लग रहा है उनका एकमात्र मिशन टीम को मैच हरवाना है। LSG के खिलाफ हुए मैच के दौरान उन्होंने एक दो नहीं बल्कि तीन कैच छोड़े। हालांकि उस दौरान जीत ऑलमोस्ट पंजाब के पक्ष में आ गई थी, जिस वजह से उसकी ज्यादा चर्चा नहीं हुई। उस दौरान शशांक से कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच रिकी पोंटिंग भी मजाक करते दिखाई दिए।
लेकिन बीते दिन डीसी के खिलाफ मैच में भी उन्होंने कैच छोड़ दिया। उन्होंने केएल राहुल का 12 रन पर ही एक आसान सा कैच छोड़ दिया, जिसके बाद राहुल ने रौद्र रूप धारण कर लिया और नाबाद 152 रन की ऐतिहासिक पारी खेल हर किसी के होश उड़ा दिए। वो आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले इंडियन प्लेयर बन गए।
अर्शदीप सिंह सेलिब्रेशन कर रहे थे उधर Shashank Singh ने गेम ही बदल दिया😅
जब कैच के नीचे शशांक सिंह हो समझो मामला 50/50 है✅#DCvsPBKS #PBKSvsDC pic.twitter.com/peCFuxYomy
— Kuldeep Jatav (@kuldeep2428) April 25, 2026
अर्शदीप कर रहे थे सेलिब्रेट लेकिन शशांक ने छोड़ दिया कैच
बता दें कि जैसे ही केएल राहुल ने लेग साइड में बड़ा शॉट खेला गेंद उनके बल्ले से अच्छे से कनेक्ट नहीं हो पाई और सीधा फील्डर के हाथों की ओर बढ़ने लगी, जिसे देख अर्शदीप सिंह ने सेलिब्रेशन चालू कर दिया।
लेकिन गेंद जैसे ही शशांक के हाथ में गई उन्होंने कैच ड्रॉप कर दिया और इसे देख अर्शदीप हैरान रह गए और काफी फ्रस्ट्रेटेड दिखे, जो कि जाहिर भी है। उनके कैच ड्रॉप करने के गलती के चलते पंजाब किंग्स बिता मैच हार सकती थी। लेकिन प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने ऐसा होने नहीं दिया।
“Arshdeep Singh thought he had a wicket, but Shashank Singh had different plans and dropped an easy catch.”Even preity Zinta is shocked.😂😂
Last 4 catches attempted by Shashank Singh:
Dropped
Dropped
Dropped
DroppedUnreal consistency, man 🫡 pic.twitter.com/TocgWNcHZa
— Hitman (@Vijay456V60026) April 25, 2026
यह भी पढ़ें: अस्पताल में जिंदगी मौत की जंग लड़ रहे Lungi Ngidi, PBKS के खिलाफ मैच में टूटी गर्दन
कर दिया ऐतिहासिक रन चेस
केएल राहुल के 152 रनों की पारी के बदौलत दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाने में कामयाब रही। इस बीच नितीश राणा के बल्ले से भी 91 रन आए। रन चेस करने आई पंजाब किंग्स के ओपनर प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने कमाल की शुरुआत दिलाई।
प्रियांश ने 43 वहीं प्रभसिमरन सिंह ने 76 रन बनाए। अंत में नाबाद 71 रन की पारी खेल श्रेयस अय्यर ने टीम को जीत के पार पहुंचाया। PBKS ने इस मैच को सात गेंद रहते 6 विकेट से जीत लिया। इस टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाकर मैच अपनी झोली में डाल लिया।
FAQs
Shashank Singh की उम्र क्या है?
Shashank Singh ने आईपीएल में कितने रन बनाए हैं?
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: शनिवार डबल हेडर रहा रोमांच से भरपूर, PBKS-SRH ने किया टॉप, बॉटम में पहुंची ये टीमें