Posted inIndian Premier League (IPL)

अस्पताल में जिंदगी मौत की जंग लड़ रहे Lungi Ngidi, PBKS के खिलाफ मैच में टूटी गर्दन

Lungi Ngidi Battles for Life in Hospital After Breaking His Neck During Match Against PBKS
Lungi Ngidi Battles for Life in Hospital After Breaking His Neck During Match Against PBKS

Lungi Ngidi Injury: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में आज दोपहर दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के दौरान दिल्ली के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी के गर्दन में काफी भयानक चोट लगी, जिसके बाद तुरंत उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर जाया गया और अभी भी वो अस्पताल में भर्ती हैं।

Lungi Ngidi के गर्दन पर लगी चोट

Lungi Ngidi suffers neck injury.
Lungi Ngidi suffers neck injury.

बता दें कि साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते नजर आ रहे हैं और पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में वो एक कैच पकड़ने की कोशिश में पीछे के तरफ गिर गए। वो गिरे तब इंपैक्ट इतना जोर का था कि उनकी गर्दन सीधे जमीन पर जा लड़ी और वो पीछे की तरफ पलट गए।

इसके तुरंत बाद वो अपना गर्दन पकड़ कर जमीन पर ही लेते रहे, तुरंत फिजियो मैदान पर आए और उनकी स्थिति का जायजा लेते हुए तुरंत मैदान पर एंबुलेंस को बुलाया गया। इसके बाद फिर एंबुलेंस उन्हें लेकर अस्पताल पहुंची।

यह भी पढ़ें: Mumbai Indians फैंस के लिए खुशखबरी, Rohit Sharma फिर खेलने को तैयार! इस दिन करेंगे एंट्री

राजेंद्र नगर अस्पताल में कराया गया है भर्ती

साउथ अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम से मैक्स हॉस्पिटल, राजेंद्र नगर में भर्ती कराया गया। दिल्ली पुलिस ने पिक ट्रैफिक में सिर्फ 11 मिनट के अंदर-अंदर एनगिडी को अस्पताल पहुंचा दिया। पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर यह सुनिश्चित किया कि बिना किसी देरी वो अस्पताल पहुंचे और उन्हें जल्द से जल्द इलाज मिल सके।

मौजूदा जानकारी के अनुसार इस समय लुंगी एनगिडी की स्थिति पहले से काफी ज्यादा बेहतर है और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। लेकिन जिस तरह का इंपैक्ट था और जो हालत थी आईपीएल पर आज दाग भी लग सकता था। हालांकि एट लास्ट सब कुछ सही रहा। लेकिन बता दें कि मैच की तो इसमें दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

कुछ ऐसा रहा था मैच का हाल

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए मुकाबले में दिल्ली की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 264 रन बना डाले। इस दौरान केएल राहुल ने ऐतिहासिक पारी खेली। राहुल के बल्ले से 67 गेंद में 152 रनों की नाबाद पारी आई, जो कि किसी भी इंडियन क्रिकेटर द्वारा आईपीएल का सबसे बेस्ट स्कोर है।

उनके अलावा नितीश राणा ने 44 गेंद में 91 रन बनाए। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह और जेवियर बार्टलेट एक-एक विकेट लेने में कामयाब रहे। रन चेस करने आई पंजाब किंग्स ने हर किसी के होश फाख्ता कर दिए। इस टीम ने 18.5 ओवर्स में चार विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया। इस दौरान प्रभसिमरन सिंह ने 26 गेंद में 76 रन, वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने 36 गेंद में नाबाद 71 रन की पारी खेली। प्रियांश आर्या भी 43 रन 17 गेंद में बनाकर आउट हुए। DC की ओर से कुलदीप यादव ने दो विकेट, जबकि विपराज निगम और अक्षर पटेल ने एक-एक सफलता अर्जित की।

FAQs

लुंगी एनगिडी की कहां भर्ती कराया गया?
मैक्स हॉस्पिटल, राजेंद्र नगर
लुंगी एनगिडी की उम्र क्या है?
30 साल

यह भी पढ़ें: LSG vs KKR Playing XI + Impact Player: एक क्लिक में पूरी जानकारी, जानें कौन खेलेगा, कौन होगा बाहर?

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!