आईपीएल की सबसे चर्चित टीमों में से एक राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) आखिरकार बिक गई है। UK में रहने वाले भारतीय मूल के स्टील कारोबारी लक्ष्मी मित्तल ने राजस्थान रॉयल्स को खरीदने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि इस फ्रेंचाइजी को खरीदने के लिए एक पक्का समझौता हो गया है।
बिक गई Rajasthan Royals

क्रिकबज में छपी खबर के अनुसार UK में रहने वाले भारतीय मूल के स्टील कारोबारी लक्ष्मी मित्तल ने राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी को खरीदने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि इस फ्रेंचाइजी को खरीदने के लिए एक पक्का समझौता हो गया है।
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के आदर पूनावाला और मौजूदा मुख्य मालिक मनोज बडाले उस ग्रुप का हिस्सा हैं, जिसने इस फ्रेंचाइजी को $1.65 बिलियन (मौजूदा विनिमय दर के हिसाब से 15,660 करोड़ रुपये) में खरीदा है।
मित्तल परिवार के पास है 75 प्रतिशत की हिस्सेदारी
जानकारी के अनुसार राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) में अब सबसे ज्यादा हिस्सेदारी मित्तल परिवार की है। मित्तल परिवार के पास करीब 75 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। जबकि अदार पूनावाला के पास 18 प्रतिशत और मनोज बडाले सहित मौजूदा निवेशकों के पास 7 प्रतिशत हिस्सा है।
ज्ञात हो कि काल सोमानी के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने पहले राजस्थान रॉयल्स को खरीदने के लिए बोली लगाई थी। हालांकि फंडिंग की दिक्कतों के चलते वो डील क्लॉस नहीं कर सके और डील टूट गई। इसके बाद अब मित्तल परिवार ने बाजी मार ली है।
टीम को सपोर्ट करते रहेंगे मनोज बडाले
जानकारी के अनुसार मनोज बडाले क्रिकेट के अपने गहरे ज्ञान और अनुभव से राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी को सपोर्ट करते रहेंगे। आईपीएल टीम के अलावा राजस्थान रॉयल्स के पास SAT20 लीग में पार्ल रॉयल्स और कैरिबियन प्रीमियर लीग में बारबाडोस रॉयल्स का भी स्वामित्व है। आरआर लगभग 1.65 बिलियन डॉलर में बिकी है।
बता दें कि यह प्रक्रिया कुछ सामान्य शर्तों के अधीन है, जिनमें BCCI, CCI, IPL गवर्निंग काउंसिल और अन्य संबंधित नियामक प्राधिकरणों से मंज़ूरी मिलना शामिल है। इसके 2026 की तीसरी तिमाही (Q3) तक पूरी होने की उम्मीद है।
🚨 RAJASTHAN ROYALS GOES TO THE MITTAL FAMILY AND ADAR POONAWALA. 🚨
– RR has been sold for 15,660cr with 75% stake goes to ArcelorMittal, 18% stake to Adar Poonawala and 7% remains with the existing owner including Manoj Badale. pic.twitter.com/TDGmi4qr5l
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 3, 2026
इस समय ऐसा प्रदर्शन कर रही है टीम
राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी मौजूदा आईपीएल सीजन में रियान पराग की कप्तानी में 10 में से 6 मैच जीत और चार मैच हार अंक तालिका में 12 अंकों के साथ चौथे पायदान पर है। इस टीम ने ओवरऑल अब तक सिर्फ एक आईपीएल ट्रॉफी जीती है, जो कि उसने साल 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीती थी।
वहीं 2022 सीजन में यह टीम फाइनल में तो गई थी। लेकिन वहां उसे गुजरात टाइटंस के सामने हार का सामना करना पड़ा था। अब तक यह टीम कुल 6 बार प्लेऑफ में जा चुकी है। अब देखना होगा कि 2026 में भी यह प्लेऑफ जाएगी और फिर अंत में ट्रॉफी जीतेगी या नहीं।
FAQs
राजस्थान रॉयल्स का नया मालिक कौन है?
यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ-साथ इस चीज के भी दीवाने हैं Vaibhav Sooryavanshi, जानकर चौंक जाएंगे