DC’s star player out for the next two matches: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स का हाल काफी खराब चल रहा है। एक तरफ टीम खराब प्रदर्शन कर रही है, दूसरी तरफ खिलाड़ियों की इंजरी भी समस्या बनी हुई है। चोट के कारण डीसी को मिचेल स्टार्क का साथ अभी तक एक भी मैच में नहीं मिला है। उनकी गैरमौजूदगी में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिड़ी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और बेस्ट गेंदबाज साबित हो रहे थे लेकिन फिर उनके साथ भी दुर्घटना घट गई।
पंजाब किंग्स के खिलाफ DC के मैच के दौरान एनगिड़ी को कैच पकड़ने के प्रयास में बुरी तरह गिरने से सिर पर चोट लग गई थी। हालत इतनी खराब थी कि उन्हें स्ट्रेचर के सहारे मैदान पर ही एंबुलेंस में लिटाकर अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका ट्रीटमेंट हुआ और फिर कुछ घंटों में दाएं हाथ का तेज गेंदबाज डिस्चार्ज हो गया। सभी को उम्मीद थी कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है तो वो जल्द वापसी करेंगे लेकिन अब उनके दो मुकाबलों से बाहर होने की खबर आई है।
DC के लिए बुरी खबर, लुंगी एनगिड़ी दो मैचों से बाहर

लुंगी एनगिड़ी के DC के अगले दो मैचों से बाहर होने की खबर क्रिकबज ने रिपोर्ट में दी। क्रिकबज ने 27 अप्रैल की शाम दिल्ली कैपिटल्स के रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले मैच से पहले अपडेट दिया कि एनगिड़ी कम से कम अगले दो मैचों से बाहर हैं। शायद यही वजह रही कि उन्होंने आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में हिस्सा नहीं लिया और उनकी जगह न्यूजीलैंड के काइल जेमिसन को प्लेइंग XI में मौका मिला।
हालांकि, एनगिड़ी को देखकर नहीं लग रहा था कि वो खास परेशानी में हैं। लेकिन एक ऐसा नियम है, जिसके कारण उन्हें न चाहते हुए भी बाहर बैठना पड़ेगा। इसी वजह से वे DC के लिए कम से कम दो मैचों में नहीं खेल पाएंगे।
🚨 JUST IN: Lungi Ngidi has been ruled out of action for Delhi Capitals’ at least next two games. pic.twitter.com/ODyapt7gv3
— Cricbuzz (@cricbuzz) April 27, 2026
किस नियम की वजह से लुंगी एनगिड़ी DC के कम से कम दो मैच करेंगे मिस
दरअसल, ICC ने नियम बनाया है कि जब कोई खिलाड़ी सिर पर चोट लगने के कारण कन्कशन का शिकार होता है तो उसे कम से कम सात दिन आराम करना होता है। हालांकि, आईपीएल में इस नियम का कहीं जिक्र नहीं है लेकिन इसी को फॉलो करते हुए लुंगी एनगिड़ी DC के अगले दो मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
क्रिकबज ने बताया कि आईसीसी के नियमों के अनुसार, सिर में चोट लगने पर किसी भी खिलाड़ी को सात दिन का अनिवार्य विश्राम करना होता है। आईपीएल 2026 के खेल नियमों में स्पष्ट रूप से उल्लेख न होने के बावजूद, एनगिड़ी को भी इतने दिनों के लिए बाहर रहने को कहा गया है।
The ICC mandates a mandatory seven-day stand-down for any player diagnosed with a concussion. Cricbuzz understands Ngidi has been asked to serve the same even though IPL 2026 Playing Conditions do not specify so explicitly.
— Cricbuzz (@cricbuzz) April 27, 2026
DC के लिए इस मैच से उपलब्ध हो सकते हैं लुंगी एनगिड़ी
लुंगी एनगिड़ी सात दिन तक बाहर रहने के कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले को मिस करने के साथ ही 1 मई को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में भी नहीं खेल पाएंगे। उनकी वापसी 5 मई को हो सकती है, जब DC अपने घर पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उतरेगी। इस मैच तक एनगिड़ी के साथ दिनों की अवधि पूरी हो जाएगी, क्योंकि उन्हें 25 अप्रैल को सिर पर चोट लगी थी। ऐसे में CSK के खिलाफ उनका जलवा देखने को मिल सकता है।
IPL 2026 में DC के लिए लुंगी एनगिड़ी के प्रदर्शन पर एक नजर
दिल्ली कैपिटल्स के लिए लुंगी एनगिड़ी ने तेज गेंदबाजी विभाग में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने सात मुकाबलों में हिस्सा लिया और सात विकेट झटके। विकेटों की संख्या भले ही कम हो लेकिन उनका इकॉनमी रेट 8.70 का है, जिसे पता चलता है कि उनके खिलाफ बल्लेबाजों को रन बनाने में मशक्कत करनी पड़ी है। एनगिड़ी ने मिडिल ओवरों और आखिरी के समय काफी अच्छा प्रभाव छोड़ा। खासतौर पर उनकी गेंदबाजी में गति का मिश्रण कमाल का रहा और उनकी धीमी गेंद को पढ़ना काफी मुश्किल साबित हुआ। DC को उम्मीद होगी कि एनगिड़ी जब मैदान पर वापस आएं तो अपनी फॉर्म को बरकरार रखें।
FAQs
DC के लिए लुंगी एनगिड़ी कम से कम कितने मैच से बाहर रह सकते हैं?
यह भी पढ़ें: MI vs SRH LIVE: फ्री में कैसे देखें मैच? जानिए सभी ऑप्शन! टाइमिंग, चैनल और ऐप डिटेल