Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2026 के मैच नंबर 36 में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर होने जा रही है। तो आइए इस मैच से जुड़ी सभी बातों के बारे में विस्तार से चर्चा कर लेते हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच की पिच रिपोर्ट, वेदर रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग डिटेल्स, प्लेइंग 11 और प्रडिक्शन समेत कई अन्य चीजों पर बात करेंगे।
Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad Match Preview

आईपीएल 2026 के मैच नंबर 37 में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला होने जा रहा है। यह मैच शाम 7:30 बजे से सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जाएगा। इस दौरान दोनों भी टीमें एक-दूसरे को हराकर आगे बढ़ने की कोशिश करते नजर आएंगी। राजस्थान रॉयल्स इस समय 7 में से पांच में जीतकर अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद 7 में से चार मैच जीत कर 8 अंक के साथ चौथे पायदान पर है।
Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad मैच डिटेल्स एंड लाइव स्ट्रीमिंग
- मैच: Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad
- मैच नंबर: 36
- स्टेडियम: सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर
- तारीख: 25 अप्रैल
- समय: भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
- लाइव स्ट्रीमिंग: जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad हेड टू हेड रिकॉर्ड
- कुल मैच: 22
- RR: 9 जीत
- SRH: 13 जीत
- टाई: 0
- बेनतीजा: 0
Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad मैच पिच रिपोर्ट
आरआर और एसआरएच का मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जाएगा, जहां की पिच काफी ज्यादा बैलेंस होती है। यहां पर गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों को मदद मिलती है। हालांकि अच्छे उछाल की वजह से बल्लेबाजों के लिए रन बनाना थोड़ा आसान होगा और जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ेगा वो डोमिनेट कर सकते हैं।
लेकिन बड़ी बाउंड्री होने के चलते गेंद को सीमा रेखा के पार पहुँचाना मुश्किलों का काम होता है। शुरुआती ओवर में तेज गेंदबाजों को मैदान पर काफी ज्यादा मदद मिलती है। हालांकि जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ता है स्पिनर्स का रोल बढ़ जाता है। लेकिन रात के समय दूसरी पारी में ओस स्पिनर्स को परेशान करते नजर आती है। इस मैदान का एवरेज फर्स्ट इनिंग स्कोर 160 से 170 के बीच रहा है।
यह भी पढ़ें: वायरल VIDEO के बाद Gujarat Titans खिलाड़ी पर उठे सवाल, महिला ने लगाए यौन शोषण के गंभीर आरोप
Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad मैच वेदर रिपोर्ट
आरआर और एसआरएच का मैच जयपुर में होने जा रहा है, जहां पर इस समय काफी ज्यादा गर्मी है। शनिवार को होने वाले इस मैच में दिन का मैक्सिमम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस वहीं न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। एक्सेसिव हीट की वजह से खिलाड़ियों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। लेकिन बारिश के बिल्कुल भी आसार नहीं हैं, इस वजह से एक बेहतरीन मुकाबला देखने मिल सकता है।
Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad स्कोर प्रिडिक्शन
पॉवरप्ले स्कोर
- RR: 65-70 रन
- SRH: 60-65 रन
16 ओवर का स्कोर
- RR: 150-160 रन
- SRH: 140-150 रन
फाइनल का स्कोर
- RR: 180-190 रन
- SRH: 170-175 रन
Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
राजस्थान रॉयल्स का स्क्वाड: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवीन्द्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, यशराज पुंजा, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर और अमन राव पेरला।
सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वाड: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा, स्मरण रविचंद्रन, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, दिलशान मदुशंका, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंदु मेंडिस, जीशान अंसारी, शिवम मावी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले और अमित कुमार।
Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवीन्द्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर और ब्रिजेश शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर: शुभम दुबे
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन और ईशान मलिंगा।
इम्पैक्ट प्लेयर: स्मरण रविचंद्रन
Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad मैच विनर
Rajasthan Royals