Posted inIndian Premier League (IPL)

“कंगाली में हुआ आटा गीला” MS Dhoni के बाद चेन्नई का दूसरा सबसे सफल खिलाड़ी पुरे टूर्नामेंट से बाहर, क्वाड्रिसेप्स इंजरी बना कारण

"Adding insult to injury": After MS Dhoni, Chennai's second most successful player is ruled out of the entire tournament—a quadriceps injury is the cause.

MS Dhoni, CSK: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम लगातार मैचों में स्ट्रगल करते दिखाई दी। शुरुआती 3 मैच हारने के बाद यह टीम अपने अगले दो मैच जीत तो चुकी है। लेकिन अभी तक एमएस धोनी पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं और इस टीम के लिए खेलते दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक और खिलाड़ी चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।

चोट के चलते यह खिलाड़ी हुआ बाहर

Chennai Super Kings' star fast bowler Khaleel Ahmed has been ruled out of IPL 2026 due to an injury.
Chennai Super Kings’ star fast bowler Khaleel Ahmed has been ruled out of IPL 2026 due to an injury.

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज खलील अहमद इंजरी के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। क्वाड्रिसेप्स इंजरी के वजह से उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। उन्हें यह इंजरी KKR के खिलाफ मुकाबले में हुई थी। खलील का बाहर होना इस टीम के लिए काफी बड़ा झटका है, क्योंकि यह टीम पहले से वैसे ही स्ट्रगल कर रही है और खलील इसके सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहे हैं।

अब तक चटका चुके हैं 17 विकेट

खलील अहमद ने आईपीएल 2025 में इस टीम को ज्वाइन किया था और उस दौरान उन्होंने 15 विकेट चटकाए थे और इस सीजन अब तक वह दो विकेट चटका चुके थे। ओवरऑल आईपीएल में उनके नाम 91 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड दर्ज है, जोकि उन्होंने 76 मैचों की 76 पारियों में चटकाए हैं। अब देखना होगा कि सीएसके की फ्रेंचाइजी उनकी जगह किस खिलाड़ी को अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाएगी।

यह भी पढ़ें: RCB vs LSG Stats: राठी के नाम शर्मनाक आंकड़ा, डार ने गेंद से रचा इतिहास , बेंगलुरु-लखनऊ मैच में बने सभी रिकार्ड्स पर एक नज़र

आकाश मधवाल को बना सकती है हिस्सा

चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी खलील अहमद के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद उनकी जगह भारतीय गेंदबाज के रूप में आकाश मधवाल को स्क्वाड में शामिल कर सकती है। आकाश के नाम आईपीएल में कुल 23 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है और उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 5 रन देकर 5 विकेट है, जो कि उन्होंने मुंबई की ओर से खेलते हुए साल 2023 सीजन में हासिल किया था।

सबसे बदकिस्मत टीम बन चुकी है CSK

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2026 सीजन की सबसे बदकिस्मत टीम है। यह टीम लगातार एक के बाद एक इंजरी का सामना कर रही है, जिससे इसके प्रदर्शन और प्लानिंग पर काफी गहरा असर पड़ रहा है।

सबसे पहले इस टीम के स्टार तेज गेंदबाज नाथन एलिस आईपीएल 2026 से बाहर हो गए। वहीं डेवाल्ड ब्रेविस ने शुरुआती 3 मैच इंजरी के कारण नहीं खेला। धोनी तो अभी भी इंजरी के चलते बाहर ही चल रहे हैं और स्पेंसर जॉनसन भी इंजरी के कारण अब तक खेलते दिखाई नहीं दिए हैं। इसी कड़ी में अब खलील अहमद भी बाहर हो गए हैं।

FAQs

खलील अहमद की उम्र क्या है?

28 साल

खलील अहमद ने कितने आईपीएल विकेट लिए हैं?

91 विकेट

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत की इंजरी पर आया बड़ा उपडेट, जानें आने वाले कितने मैचों तक बाहर

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!