Hardik Pandya vs Jasprit Bumrah: आईपीएल 2026 में बीते दिन मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच को पंजाब की टीम ने 7 विकेट के अंतर से एक तरफ़ा तरीके से अपने नाम कर लिया। यह मैच काफी ज्यादा रोमांचक रहा।
लेकिन इस दौरान मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और इसके बेहतरीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की आपस में नोक झोक हो गई और दोनों एक दूसरे के खिलाफ गुस्सा करते दिखाई दिए।
Hardik Pandya और Jasprit Bumrah में हुआ लफड़ा
बता दें कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के दौरान हार्दिक पांड्या जसप्रीत बुमराह पर चिल्लाते नजर आए और कहते दिखे की इधर जा उधर जा, जिसके बाद काफी बवाल भी हुआ।
हार्दिक के एंग्री रिएक्शन को देख डग आउट में बैठे रोहित शर्मा ने भी माथा पकड़ लिया और जसप्रीत बुमराह भी हाथ ऊपर खड़े करके इशारा देते नजर आए कि आई एम डन यानी मेरा अब हो चुका है मैं और आगे नहीं झेल सकता।
इसकी कप्तानी और एटीट्यूड से आईपीएल मे मुंबई इंडियंस टीम बस एक कोलकाता से आगे है,9 वें नंबर पर… pic.twitter.com/bsH7LS0tHj
— Dinesh Dangi (@dineshdangi84) April 16, 2026
हार्दिक की कप्तानी नहीं आ रही किसी को भी पसंद
हार्दिक पांड्या की आईपीएल 2026 में कप्तानी इस समय किसी भी व्यक्ति को पसंद नहीं आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो हार्दिक पांड्या के घमंडी वर्ताव के चलते टीम दो गुटों में बट चुका है और इस वजह से टीम का उस तरीके का कोआर्डिनेशन देखने नहीं मिला, जिसके परिणाम स्वरूप मुंबई लगातार मैचों में हार का स्वाद चख रही है। बता दें कि मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी एक समय आईपीएल में डोमिनेट करती थी। लेकिन अभी लगातार हार रही है और अंक तालिका में भी यह टीम नवें पायदान पर है।
यह भी पढ़ें: CSK ने कर दी RCB स्टार की खाट खड़ी, दर्ज करवाई कंप्लेंट, अब जाना होगा जेल
नवें नंबर पर है मुंबई इंडियंस

हार्दिक पांड्या की टीम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 में अब तक पांच मैचों में सिर्फ एक मैच जीत सकी है और चार में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इसके चलते यह टीम अंक तालिका में नवे पायदान पर है। बीते आईपीएल सीजन यह टीम प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही थी। लेकिन 2024 में भी इसका यही हाल था और अंक तालिका में सबसे लास्ट पर फिनिश करने वाली टीम बनी थी।
🚨 HEATED ARGUMENT BETWEEN HARDIK PANDYA AND JASPRIT BUMRAH FOR FIELD PLACEMENT 🚨
When Jasprit Bumrah bowling, Hardik Pandya was seen giving suggestions to him and setting the field according to himself, not according to Bumrah.
Jasprit Bumrah argued once but later surrendered… pic.twitter.com/kXouus6xJE
— Cricket Central (@CricketCentrl) April 16, 2026