Posted inIndian Premier League (IPL)

नहीं थम रही SRH की परेशानी, Brydon Carse के बाद एक और विदेशी खिलाड़ी टूर्नामेंट से OUT

SRH's Troubles Continue: After Brydon Carse, Another Overseas Player Ruled Out of the Tournament

SRH, IPL 2026: आईपीएल 2024 के फाइनल में पहुंचने वाली सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन लगातार परेशानी में नजर आ रही है। यह फ्रेंचाइजी एक के बाद एक खिलाड़ियों के इंजर्ड होने की वजह से काफी मुश्किलों में है। रिसेंटली टीम के ऑल राउंडर ब्राइडन कार्स आईपीएल 2026 से बाहर हुए और अब इसी कड़ी में एक और खिलाड़ी टूर्नामेंट से रुल्ड आउट हो गया है, जिससे फैंस और मैनेजमेंट की चिंता बढ़ गई है।

इंजरी के कारण Brydon Carse हुए थे बाहर

दरअसल, आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले एक नेट सेशन के दौरान इंग्लैंड के ऑलराउंडर ब्राइडन कार्स को भी हाथ में चोट लगी थी और इसकी वजह से वो किसी भी मैच में खेलते दिखाई नहीं दिए। हालांकि फ्रेंचाइजी उम्मीद कर रही थी कि वह ठीक हो जाएंगे और आने वाले मैचों में इस टीम के लिए खेलते दिखाई देंगे।

लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और अंतत: उन्हें चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। इसके बाद इस फ्रेंचाइजी ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को उनके जगह अपने स्क्वाड में शामिल किया। इसी कड़ी में अब डेविड पेन टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

डेविड पेन भी हुए आईपीएल 2026 से बाहर

David Payne also ruled out of IPL 2026.
David Payne also ruled out of IPL 2026.

सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने इंग्लैंड के 35 वर्षीय तेज गेंदबाज डेविड पेन को ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जैक एडवर्ड्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया था। लेकिन वह भी इंजर्ड हो गए हैं और इंजरी के चलते 2026 के किसी भी मैच में अब खेलते नजर नहीं आएंगे। डेविड पेन ने इस फ्रेंचाइजी के लिए दो मुकाबले खेले और इस दौरान एक में दो विकेट जबकि दूसरे में खाता तक नहीं खोल सके।

उनका जाना फ्रेंचाइजी के लिए काफी बड़ा झटका रहने वाला है, क्योंकि यह टीम वैसे भी पहले से ही लगातार मुश्किलों में नजर आ रही है। अब देखना होगा कि यह फ्रेंचाइजी उनके जगह किसे अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाती है।

यह भी पढ़ें: LIVE मैच में हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा, Hardik Pandya–Jasprit Bumrah के बीच नोकझोंक, VIDEO वायरल

CSK के साथ खेलेगी अगला मैच

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को आईपीएल 2026 में अपना अगला मैच 18 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना है। आईपीएल 2020 के मैच नंबर 27 में दोनों टीमें शाम 7:30 बजे राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में एक दूसरे के आमने सामने होंगी। ऐसे में देखना होगा कि इस दौरान कौन जीत दर्ज करेगा। बता दें कि इस समय अंक तालिका में एसआरएच चौथे पायदान पर है। इसने पांच में से दो मैच जीते हैं और टीम को 3 में हार मिली है।

FAQs

SRH का कप्तान कौन है?
ईशान किशन
SRH का अगला मैच कब है?
18 अप्रैल

यह भी पढ़ें: IPL 2026: ‘थाला’ की एंट्री डेट फिक्स, इस मुकाबले से मैदान पर दिखेंगे MS Dhoni

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!