Posted inIndian Premier League (IPL)

सबको चौंकाया! Pat Cummins ने बताया अपना पसंदीदा IPL स्टार, इस बल्लेबाज का ले डाला नाम

Surprised Everyone! Pat Cummins Reveals His Favorite IPL Star—Names This Batsman

Pat Cummins: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज और कप्तान पैट कमिंस ने फाइनली इंजरी से कम बैक करते हुए आईपीएल में वापसी कर ली है और आते-आते पहले ही मैच में उन्होंने टीम को एक दमदार जीत भी दिलाई है। उनके कमाल की कप्तानी और प्रदर्शन से हर कोई काफी ज्यादा खुश है। लेकिन इस दौरान विरोधी टीम के एक खिलाड़ी पर उनका दिल आ गया। यानी वो उसकेझबरा फैन बन गए हैं और उसी को उन्होंने अपना फेवरेट प्लेयर बताया।

Pat Cummins ने किया कमाल

क्रिकेट जगत के सबसे बेहतरीन गेंदबाज और कप्तानों में शुमार पैट कमिंस ने दिसंबर के बाद प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी की और आरआर के खिलाफ मुकाबले में एक डोमिनेटिंग बैटिंग साइड के सामने चार ओवर के स्पैल में 27 रन देखकर एक महत्वपूर्ण विकेट चटकाया।

कमिंस ने आरआर के कप्तान रियान पराग को पवेलियन का रास्ता दिखाया और इसके बाद दमदार कप्तानी के बलबूते टीम को जीत के पर भी पहुंचाया। शानदार मैच के बाद पैट कमिंस ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान काफी कुछ कहा। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान जिस चीज ने खींचा वो है वैभव सूर्यवंशी की तारीफ।

Vaibhav Sooryavanshi के फैन हुए पैट कमिंस

Pat Cummins becomes a fan of Vaibhav Sooryavanshi.
Pat Cummins becomes a fan of Vaibhav Sooryavanshi.

15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) आईपीएल के कई महान बल्लेबाजों से खतरनाक बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं और अपनी दमदार बल्लेबाजी के बलबूते वह हर किसी को अपना फैन बना रहे हैं। बीते दिन एसआरएच के खिलाफ उन्होंने 36 गेंद में अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक जड़ दिया, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया और पैट कमिंस ने भी उनकी तारीफ की।

पैट कमिंस ने कहा, “हां, मुझे लगता है कि वह मेरा नया पसंदीदा खिलाड़ी है। वह गेंद पर जोर से प्रहार करता है। उसे खेलते हुए देखने में मजा आता है।” कमिंस ने आगे कहा, “एक गेंदबाज के रूप में आपको सटीक गेंदबाजी करनी होती है, क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। वह बेहद प्रभावशाली बल्लेबाज है। उसने अपने करियर की शानदार शुरुआत की है और मुझे उसका खेलने का तरीका बहुत पसंद है।”

यह भी पढ़ें: VIDEO: हवा में ‘दिल’ बनाया, फिर सैल्यूट… Vaibhav Sooryavanshi ने किसे किया डेडिकेट? जानें वो ख़ास शख्स

600 से ज्यादा रन बना चुके हैं वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में डेब्यू किया था और उस दौरान उन्होंने 7 मैचों में 252 रन बनाए थे। उनके बल्ले से एक शतक और एक ही अर्धशतक आया था। जबकि 2026 सीजन में उन्होंने आठ मैचों में अब तक 357 रन बना दिए हैं और उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक आया है। वैभव लगातार मैचों में कमाल का प्रदर्शन करते चले आ रहे हैं। इसके बलबूते ओवरऑल आईपीएल में उन्होंने 609 रन कंप्लीट कर लिए हैं।

यही नहीं बल्कि उन्होंने टी20 क्रिकेट में 1000 रनों का आंकड़ा भी टच कर लिया है। वह 1000 रन का आंकड़ा टच करने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं, जिस तरह की उनकी बल्लेबाजी है वो सदी के सबसे महानतम बल्लेबाज बन सकते हैं। बस उन्हें अपनी फिटनेस पर हमेशा ध्यान देना होगा।

FAQs

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में कितने रन बनाए हैं?
609 रन
वैभव सूर्यवंशी की असली उम्र क्या है?
15 साल

यह भी पढ़ें: चलते टूर्नामेंट में एक्शन, 2 फ्लॉप खिलाड़ियों को टीम ने किया रिलीज, भेजे गए वापस घर

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!