Posted inIndian Premier League (IPL)

VIDEO: हवा में ‘दिल’ बनाया, फिर सैल्यूट… Vaibhav Sooryavanshi ने किसे किया डेडिकेट? जानें वो ख़ास शख्स

VIDEO: Formed a ‘Heart’ in Mid-Air, Then a Salute… Who Did Vaibhav Sooryavanshi Dedicate It To? Find Out Who That Special Person Is.

15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने आईपीएल 2026 में बीते दिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मुकाबले में दमदार शतक जड़ा। वैभव ने 103 रनों की शतकीय पारी खेल हर किसी का दिल जीत लिया।

लेकिन इस दौरान उन्होंने हवा में दिल बनाकर एक अलग सा सेलिब्रेशन किया, जिसे देख कई लोग कंफ्यूस हो गए कि आखिर उन्होंने यह सेलिब्रेशन किसके लिए किया। तो आइए जान लेते हैं कि क्या है सारा मामला और किसके लिए वैभव सूर्यवंशी ने किया यह सेलिब्रेशन।

36 गेंदों में Vaibhav Sooryavanshi ने जड़ा दमदार शतक

Vaibhav Sooryavanshi smashed a blistering century in 36 balls.
Vaibhav Sooryavanshi smashed a blistering century in 36 balls.

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। 15 साल के युवा बल्लेबाज ने महज 36 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक जड़ दिया। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए पहले बैटिंग करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंद में 103 रन बनाए।

उनके बल्ले से पांच चौके और 12 छक्के आए। उन्होंने 36 गेंद में अपना शतक पूरा किया, जो कि उनके आईपीएल करियर का दूसरा सबसे तेज शतक रहा। वहीं ओवरऑल यह आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक था। वैभव सूर्यवंशी ने अपने शतक के बाद हार्ट और सैल्यूट सेलिब्रेशन किया।

वैभव ने किया हार्ट सेलिब्रेशन

शानदार शतक जड़ने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने बड़े ही प्यार से हेलमेट और ग्लव्स को उतार दोनों हाथों से हवा में हार्ट बनाया। यह इशारा उनके फैंस के लिए था। यह इशारा उन लोगों के लिए था, जिन्होंने हर मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया, जो की बताता है कि वैभव अपने चाहने वालों से कितना प्यार करते हैं और उनके लिए खेलते हैं।

इसके बाद उन्होंने सैल्यूट भी किया। वैभव सूर्यवंशी ने हार्ट के बाद सेल्यूट किया, जो कि उनके माता-पिता को उन सभी लोगों के प्रति सम्मान का प्रतीक है, जिन्होंने आज वैभव सूर्यवंशी को इस मुकाम तक पहुंचाया है।

उनके इस शतक और सेलिब्रेशन को देख मैदान पर मौजूद सीनियर खिलाड़ियों और दिग्गजों ने भी उनके इस खास अंदाज की जमकर तारीफ की। कमेंट्री बॉक्स में बैठे दिग्गज भी उनके इस शतक की तारीफ करते नहीं थके और उनकी काफी वाह-वाही की। हालांकि एट लास्ट उनका यह शतक पूरी तरह से बर्बाद गया, क्योंकि टीम जीत नहीं सकी और उनके लिए टीम की जीत सबसे ज्यादा मायने रखती है।

पांच विकेट से राजस्थान रॉयल्स को मिली हार

वैभव सूर्यवंशी के दमदार शतक की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए थे। लेकिन हैदराबाद ने 18.3 ओवर्स में ही पांच विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाकर 5 विकेट से मैच जीत लिया। इस दौरान ईशान किशन ने 31 गेंद में 74 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने।

FAQs

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में कुल कितने रन बनाए हैं?
609 रन
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में कुल कितने शतक जड़े हैं?
2 शतक

यह भी पढ़ें: Lungi Ngidi की स्थिति गंभीर, अब पूरा IPL 2026 करेंगे मिस! देखभाल के लिए अस्पताल पहुंचे DC ओनर्स

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!