Posted inIndian Premier League (IPL)

बड़ा झटका! GT के खिलाफ नहीं उतरेंगे MS Dhoni, अब इस तारीख को करेंगे मैदान पर एंट्री

Major Blow! MS Dhoni Will Not Play Against GT; Now Set to Make His Return on This Date.

MS Dhoni: आईपीएल 2026 में अब तक महेंद्र सिंह धोनी खेलते नजर नहीं आए हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि 26 अप्रैल को चेपॉक में गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने जा रहे मैच में वह हमें एक्शन में दिखाई दे सकते हैं। लेकिन हाल ही में एक बहुत बड़ी अपडेट आई है और इस अपडेट के अनुसार धोनी इस मैच में भी खेलते दिखाई नहीं देंगे।

GT के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे MS Dhoni

MS Dhoni will not play in the match against GT.
MS Dhoni will not play in the match against GT.

मालूम हो कि एमएस धोनी (MS Dhoni) कॉल्फ इंजरी की वजह से लगातार मुकाबले मिस कर रहे हैं। पहले खबर थी कि सिर्फ वो शुरुआती दो-तीन मैच मिस करेंगे। लेकिन अब तक वो 7 मैच मिस कर चुके हैं और आज का उनका यह मैच आठवां मैच होने जा रहा है। CSK-GT का मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी ज्यादा अहम है, क्योंकि दोनों ही टीमें इस समय अंक तालिका में अपनी स्थिति को मजबूत करने की कोशिश है।

दोनों टीमों के हैं 6-6 अंक

बता दें कि ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 में अब तक कुल 7 मैच खेले हैं, जिसमें से तीन में उसे जीत और चार में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं गुजरात टाइटंस को भी तीन में जीत और चार में हार मिली है।

लेकिन GT का नेट रन रेट माइंस में होने के कारण 6 अंक के बावजूद वो अंक तालिका में सातवें नंबर पर है। जबकि चेन्नई 5 नंबर पर है, जो भी टीम आज का मैच जीतेगी वो आठ अंक पर पहुंच जाएगी।

यह भी पढ़ें: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने निकाली पैट कमिंस की हेकड़ी, जड़ दिया दमदार शतक, कुछ ऐसा रहा मैच RR vs SRH मैच का हाल

युवाओं को मौका देना चाह रहे हैं एमएस धोनी

मीडिया रिपोर्ट्स में मिली जानकारी के अनुसार एमएस धोनी (MS Dhoni) फिट हैं। लेकिन वापसी नहीं करना चाह रहे है खबर है कि वह युवाओं की जगह नहीं खाना चाह रहे और टीम कांबिनेशन से कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहते। इस वजह से नहीं खेल रहे हैं। बता दें कि धोनी के नाम आईपीएल में बतौर कप्तान पांच ट्रॉफी जीतने के साथ ही साथ 5429 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

2 मई को आ सकते हैं नजर

एमएस धोनी भले ही आज का मैच नहीं खेलें। लेकिन 2 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ एल क्लासिको मुकाबले में दिखाई दे सकते हैं। वो मुंबई के खिलाफ अंतिम मैच में खेलते नजर नहीं आए थे। हालांकि अगर वो इस मैच में भी दिखाई नहीं देते हैं। तो काफी हद तक उनके संन्यास की पुष्टि हो जाएगी। यानी कि वो शायद फिर आगे पूरे सीजन में हमें दिखाई नहीं देंगे और युवाओं के हवाले टीम कर देंगे।

FAQs

MS Dhoni की उम्र क्या है?
44 साल
MS Dhoni ने आईपीएल में कितने रन बनाए हैं?
5439 रन

यह भी पढ़ें: VIDEO: हवा में ‘दिल’ बनाया, फिर सैल्यूट… Vaibhav Sooryavanshi ने किसे किया डेडिकेट? जानें वो ख़ास शख्स

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!