ये हैं वो 3 WWE दिग्गज सुपरस्टार्स जो रोमन रेंस की वापसी पर बन सकते हैं दुश्मन, नंबर-2 खुद उन्हीं का भाई 1

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने लगभग 4 सालों से मेन रोस्टर में बादशाहत को कायम रखा था लेकिन मेनिया 40 में कोडी रोड्स (Cody Rhodes) ने उनेक ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत करते हुए नए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बनें। मौजूदा समय में ट्राइबल चीफ लंबे ब्रेक पर चल रहे हैं और उनकी वापसी को लेकर कोई आधिकारिक रूप से खबर सामने नहीं आई हैं। इस आर्टिकल में हम 3 दिग्गज रेसलर्स को लेकर बात करेंगे, जोकि उनकी वापसी पर कट्टर दुश्मन बनते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े: WWE WrestleMania XL में 1316 दिनों के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत होने के बाद रोमन रेंस की पहली झलक आई सामने, देखे जबरदस्त तस्वीर

Advertisment
Advertisment

ये हैं वो 3 WWE रेसलर्स जो रोमन रेंस के बनेंगे दुश्मन

#3) द ब्लडलाइन लीडर सोलो सिकोआ

WWE में द ब्लडलाइन की कमान इस समय सोलो सिकोआ के हाथ में हैं। इस फैक्शन में नए सदस्य टामा टोंगा की एंट्री हो चुकी हैं और उन्होंने जिमी उसो पर अटैक करते हुए हालत खराब की थी। इस वजह से रोमन रेंस की वापसी होती हैं, तो वो सीधे अपने कजिन ब्रदर्स की हालत खराब करते हुए दिखाई दे सकते हैं। इस वजह से सोलो सिकोआ और रोमन रेंस सबसे बड़े दुश्मन बनेंगे।

#2) “Final Boss” के नाम से लोकप्रिय द रॉक

2024 की शुरुआत में द रॉक ने जबरदस्त अंदाज में एंट्री करते हुए सबसे बड़ा सरप्राइज दिया था। उन्होंने जबरदस्त अपीयरेंस देते हुए लगातार शोज को सोल्ड-आउट किया और बेबफेस सुपरस्टार्स की हालत खराब करते हुए दर्शकों का मनोरंजन किया। मेनिया 40 के बाद रॉ के जरिए पीपल्स चैंप ने ब्रेक को लेकर बड़ा ऐलान किया था। हालांकि, वो बहुत जल्द वापसी करेंगे। इस वजह से द रॉक और रोमन रेंस के बीच तगड़ी दुश्मनी देखने को मिल सकती हैं क्योंकि WWE ने यह प्लान काफी लंबे समय से बनाया हुआ है।

#1) द शील्ड के पूर्व मेंबर सैथ रॉलिंस

WWE WrestleMania में रोमन रेंस की हार का सबसे बड़ा कारण सैथ रॉलिंस को बताया जा रहा है क्योंकि उन्होंने रोमन रेंस पर अटैक करने के लिए द शील्ड के थीम सॉन्ग पर एंट्री की थी। अगर ट्राइबल चीफ स्टील चेयर से सैथ रॉलिंस के बजाय कोडी रोड्स पर हमला करते तो उनका टाइटल रन बरकरार रहता। इस वजह से WWE ने संकेत दिए हैं कि रोमन रेंस की वापसी पर सैथ रॉलिंस के साथ स्टोरीलाइन देखने को मिलेंगी।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़े: न द रॉक, न सोलो सिकोआ, न टामा टोंगा बल्कि ये 3 WWE दिग्गज सुपरस्टार्स रोमन रेंस की वापसी पर देंगे उनका साथ