4 youngsters’ first IPL season likely to become last: आईपीएल का 19वां सीजन रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है, जहां हर एक मैच के बाद प्लेऑफ की रेस दिलचस्प होती जा रही है। कुछ टीमें पहले चरण के बाद अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत अगले राउंड में जाने की मजबूत दावेदार लग रही थीं लेकिन अब उनके ऊपर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।
अब तक सीजन में 55 मैच हो चुके हैं और कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से काफी ज्यादा प्रभावित किया है। कुछ युवाओं को भी डेब्यू का मौका मिला, जिन्होंने काफी प्रभवित किया लेकिन कई यंग प्लेयर्स ने निराश भी किया। इसी वजह से माना जा रहा है कि शायद अगले सीजन में उन्हें मौका न मिले। इस लेख में हम ऐसे ही 4 युवा प्लेयर्स का जिक्र करने जा रहे हैं, जिनके लिए IPL का पहला ही सीजन आखिरी बन सकता है।
इन 4 युवाओं को IPL 2026 के बाद अगले सीजन में मौका मिलना मुश्किल
1. दानिश मालेवर

घरेलू क्रिकेट में रनों की बारिश करने वाले विदर्भ के बल्लेबाज दानिश मालेवर को पिछले साल मिनी ऑक्शन के दौरान मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था। वैसे तो इस बात की उम्मीद कम ही थी कि इस 22 वर्षीय बल्लेबाज को सीजन के दौरान खेलने का मौका मिल पाएगा लेकिन रोहित शर्मा की हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण MI को मालवार को बतौर ओपनर खिलाना पड़ा।
हालांकि, युवा बल्लेबाज काफी नर्वस नजर आया और दो मैचों में सिर्फ 2 रन ही बना पाया। ऐसे में पूरी संभावना है कि अब शायद अगले सीजन उन्हें मौका न मिले।
2. आकिब नबी ने डेब्यू IPL सीजन में किया निराश
जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने पिछले दो सीजन से घरेलू क्रिकेट में तबाही मचा रखी थी। उन्होंने रणजी ट्रॉफी के साथ-साथ व्हाइट बॉल क्रिकेट में भी प्रभावित किया था। इसी प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ की बड़ी कीमत पर आकिब को खरीदा था लेकिन यह घाटे का सौदा साबित हुआ।
इस सीजन 29 वर्षीय खिलाड़ी को दिल्ली ने अब तक चार मैचों में मौका दिया लेकिन वह एक भी विकेट नहीं निकाल पाए। उनकी गेंदबाजी को देखकर ऐसा लग रहा था कि शायद वह IPL जैसे हाई लेवल टूर्नामेंट के लिए रेडी नहीं हैं और उनके पास वेरिएशन की भी कमी है। ऐसे में उनका फ्यूचर भी लीग में सेफ नहीं नजर आ रहा है।
3. अभिनंदन सिंह
29 साल के तेज गेंदबाज अभिनंदन सिंह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अभिनंदन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 के सीजन से पहले आयोजित हुए मेगा ऑक्शन में खरीदा था लेकिन तब डेब्यू का मौका नहीं दिया था। हालांकि, फिर उन्हें रिटेन किया गया और मौजूदा IPL सीजन में शुरुआत में ही प्लेइंग XI में मौका मिला।
अभिनंदन को तीन मैचों में मौका मिला लेकिन वह सिर्फ 3 विकेट ही ले पाए और उनका इकॉनमी रेट 12.62 का रहा है। परिणामस्वरूप RCB ने उन्हें ड्रॉप कर दिया। इस साधारण प्रदर्शन को देखते हुए अभिनंदन को अगले सीजन मौका मिलने की उम्मीद कम ही है।
4. अक्षत रघुवंशी
मध्य प्रदेश टी20 लीग में अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने वाले 22 वर्षीय अक्षत रघुवंशी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2026 के मिनी ऑक्शन के दौरान 2.20 करोड़ की बड़ी धनराशि में खरीदा था। हालांकि, अक्षत को शुरुआती मैचों में बाहर ही रखा गया लेकिन फिर 4 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ डेब्यू का मौका मिला। अक्षत ने पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर अपना नाम सुर्ख़ियों में दर्ज करा लिया लेकिन फिर उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पहले मैच में उन्होंने 11 रन बनाए।
इसके बाद, RCB के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी नहीं आई, जबकि CSK के खिलाफ उन्होंने 18 गेंदों में 18 रनों की बेहद धीमी पारी खेली, जो कहीं न कहीं लखनऊ की हार का कारण भी बनी। इसी वजह से अक्षत के लिए भी मौजूदा IPL सीजन ही आखिरी साबित हो सकता है।
FAQs
IPL 2026 की शुरुआत कब से हुई थी?
यह भी पढ़ें: अब हार्दिक की छुट्टी या फिर नीता अंबानी मानेगी उनकी ये ख़ास शर्त, MI और Hardik Pandya के बीच बढ़ी तकरार