Rahmat Shah’s death news fact check: अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेट रहमत शाह को प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में से एक माना जाता है, जिन्होंने अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट खेले। इस दौरान उन्हें सबसे ज्यादा सफलता वनडे फॉर्मेट में मिली लेकिन टेस्ट में भी उनका प्रदर्शन अव्वल दर्जे का रहा है। हालांकि, टी20आई में उन्हें सिर्फ एक ही मुकाबला खेलने को मिला है। इस खिलाड़ी ने आखिरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट 2025 में खेला था।
ऐसे में क्रिकेट से दूर रहमत शाह (Rahmat Shah) इस समय एकदम से सुर्ख़ियों में आ गए लेकिन इसके पीछे की वजह कोई गुड न्यूज नहीं है। सोशल मीडिया पर रहमत के निधन की खबर वायरल हो रही है और उन्हें फैंस श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं।
रहमत शाह (Rahmat Shah) के निधन की खबर की चर्चा कैसे हुई शुरू

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर अफगानिस्तान के 27 वर्षीय ऑलराउंडर करीम जनत ने रहमत शाह (Rahmat Shah) की फोटो के साथ शोक संदेश पोस्ट किया, जिससे कई लोगों को लगा कि अनुभवी बल्लेबाज का निधन हो गया है। इसी के बाद से अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी रहमत के निधन की खबर चर्चा में आ गई और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि भी देने लगे। हालांकि, अब हम आपको बता दें कि यह खबर पूरी तरह गलत है और इसके पीछे की वजह इंस्टाग्राम ट्रांसलेशन की चूक है।
करीम जनत की पोस्ट बनी रहमान शाह के निधन की खबर वायरल होने की वजह
16 मई को करीम जनत ने रहमत शाह (Rahmat Shah) की तस्वीर शेयर की और कैप्शन में शोक व्यक्त किया। हालांकि, उनके पोस्ट का कैप्शन पश्तो में था, जो क्रिकेटर के लिए नहीं, बल्कि उनकी माँ के लिए था, जिनका निधन हो गया। हालांकि, इंस्टग्राम ने उनकी कैप्शन का गलत ट्रांसलेशन दिखाया और उसमें बताया कि रहमत का निधन हो गया है। इसी वजह से दाएं हाथ के बल्लेबाज के निधन की खबर वायरल हो गई।
करीम जनत की पोस्ट के कैप्शन का इंस्टाग्राम द्वारा गलत अनुवाद:
“मुझे अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के महान खिलाड़ी रहमत शाह के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। इस त्रासदी ने मुझे और सभी क्रिकेट प्रेमियों को बेहद दुखी कर दिया है। एक क्रिकेट खिलाड़ी होने के नाते, मैं रहमत शाह और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। अल्लाह उनकी आत्मा को जन्नत नसीब करे, उनकी कब्र को रोशन करे और उनके परिवार को इस गहरे दुख को सहने की शक्ति दे। हम अल्लाह के हैं और उसी के पास लौटकर जाएंगे।”
View this post on Instagram
मूल पश्तो कैप्शन का सटीक अनुवाद इस प्रकार है:
“मुझे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहमत शाह की आदरणीय माता के निधन का समाचार मिला। इस महान त्रासदी ने मुझे और सभी क्रिकेट प्रशंसकों को अत्यंत दुखी कर दिया है। अपनी ओर से और एक क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में, मैं रहमत शाह और उनके आदरणीय परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना और शोक व्यक्त करता हूं। अल्लाह उनकी आत्मा को जन्नत में जगह दे, उनकी कब्र को नूर से भर दे और उनके परिवार को इस गहरे दुख को सहने की शक्ति दे। निसंदेह, हम अल्लाह के हैं और निसंदेह उसी के पास लौटेंगे।”
अफगानिस्तान के लिए रहमत शाह के आंकड़े
रहमत शाह (Rahmat Shah) ने अफगानिस्तान के लिए 2013 में वनडे डेब्यू किया था। इसके बाद, 2018 में टेस्ट और 2024 में अपने करियर का एकमात्र टी20आई मैच खेला। अब तक टेस्ट में रहमत ने 9 मैचों में तीन शतक और पांच अर्धशतक की मदद से 970 रन बनाए हैं। वहीं, वनडे में 125 मैचों में उनके नाम 4034 रन दर्ज हैं। इस दौरान 5 शतक और 32 अर्धशतकीय पारियां भी आई हैं। वहीं, एक टी20आई में उनके नाम 3 रन हैं। गेंदबाजी में तीनों फॉर्मेट को मिलाकर उन्होंने 16 विकेट झटके हैं।
FAQs
करीम जनत ने किसके लिए शोक जताते हुए इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया था?
यह भी पढ़ें: CSK vs SRH: कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग-XI? इस बार MS Dhoni समेत मैदान पर उतरेंगे ये 22 खिलाड़ी