Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

IPL में शानदार खेल का बड़ा फायदा! अफगानिस्तान सीरीज में इस 24 साल के खिलाड़ी को मिल रहा ODI डेब्यू

A Huge Reward for Stellar IPL Performance! This 24-Year-Old Player Set to Make His ODI Debut in the Afghanistan Series.

IPL: आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे मुश्किल टी20 लीग है। यहां पर वर्ल्ड कप से ज्यादा प्रेशर होता है और जो भी खिलाड़ी इन प्रेशर में अच्छा करता है उसे बहुत ही जल्द नेशनल टीम की ओर से डेब्यू करने का चांस भी मिल जाता है। कुछ ऐसा ही होने जा रहा है 24 साल के प्रिंस यादव के साथ। खबर है कि प्रिंस यादव को बहुत जल्द भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से डेब्यू का चांस मिलने वाला है।

Prince Yadav को मिलने वाला है बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम

According to a PTI report, the BCCI is planning to give Prince Yadav an opportunity in the Indian team.
According to a PTI report, the BCCI is planning to give Prince Yadav an opportunity in the Indian team.

24 वर्षीय प्रिंस यादव (Prince Yadav) आईपीएल 2026 में इस समय लखनऊ सुपर जांयट्स की ओर से खेलते नजर आ रहे हैं और इस टीम के लिए खेलते हुए इस युवा बल्लेबाज ने अब तक 12 मैचों में कुल 16 विकेट चटकाए हैं।

प्रिंस यादव का बेस्ट बोलिंग फिगर 32 रन देकर 3 विकेट है। प्रिंस हर मैच में अपनी टीम के लिए कारगर साबित हो रहे हैं और उनकी दमदार गेंदबाजी प्रदर्शन के बलबूते ही LSG को कुछ मैचों में जीत मिली है वरना इसके अधिकतर खिलाड़ी पूरी तरह से फ्लॉप ही हुए हैं और अब इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बीसीसीआई उन्हें इनाम देने की प्लानिंग कर रही है।

अफगानिस्तान सीरीज में करेंगे डेब्यू

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई प्रिंस यादव (Prince Yadav) के प्रदर्शन से काफी ज्यादा प्रभावित है और उन्हें इंडियन टीम में मौका देने की प्लानिंग बना रही है।

जानकारी के अनुसार उन्हें 14 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने जा रही वनडे सीरीज में डेब्यू करने का मौका दिया जा सकता है और इस दौरान भारत के कुछ सीनियर गेंदबाज आराम करते नजर आ सकता है। बता दें कि प्रिंस यादव ने साल 2024 में प्रोफेशनल क्रिकेट में कदम रखा था और तब से अब तक वो लगातार अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करते चले आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: KKR vs GT: कोलकाता की जीत में चमके एलन-रघुवंशी, गुजरात को 29 रनों से मिली हार; प्लेऑफ में जगह नहीं हुई कंफर्म

कुछ ऐसा रहा है प्रिंस यादव का रिकॉर्ड

बता दें कि प्रिंस यादव (Prince Yadav) का जन्म दिसंबर 12, 2001 में हुआ था और 2024 में उन्हें दिल्ली क्रिकेट टीम की ओर से डोमेस्टिक क्रिकेट में डेब्यू करने का चांस मिला। साल 2024 में ही उन्होंने फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए और टी20 तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर लिया।

अब तक उन्होंने दो फर्स्ट क्लास मैचों की दो पारियों में एक विकेट चटकाए हैं। जबकि 14 लिस्ट ए मैचों की 14 पारियों में वो 29 विकेट, वहीं 33 टी20 मैचों की 33 पारियों में 38 विकेट हासिल कर चुके हैं। अगर प्रिंस भारत के लिए अफगानिस्तान वनडे सीरीज में अच्छा करते हैं तो उन्हें आगे और भी लगातार मौके मिल सकते हैं फिर वह भारत के बॉलिंग लाइनअप का एक अहम हिस्सा बन सकते हैं।

FAQs

प्रिंस यादव की उम्र क्या है?
24 साल

यह भी पढ़ें: KKR vs GT मैच के 29 बड़े रिकॉर्ड, एलन ने छक्कों की बारिश से मचाई तबाही, सुदर्शन ने महारिकॉर्ड किया अपने नाम; IPL में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!