Posted inक्रिकेट (Cricket)

CSK vs SRH: कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग-XI? इस बार MS Dhoni समेत मैदान पर उतरेंगे ये 22 खिलाड़ी

CSK vs SRH: कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग-XI? इस बार MS Dhoni समेत मैदान पर उतरेंगे ये 22 खिलाड़ी

CSK vs SRH: आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की रेस काफी दिलचस्प बनी हुई है और इसमें सीजन के 63वें मुकाबले की काफी अहम भूमिका होने वाली है। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर होनी है। ये दोनों ही टीमें टॉप 4 में जगह बनाने की रेस में शामिल हैं और इनके लिए जीत काफी जरूरी है, क्योंकि जिस भी टीम को हार मिलेगी, उसके आगे की राह काफी ज्यादा मुश्किल हो जाएगी।

ऐसे में CSK vs SRH मैच के लिए चेन्नई और हैदराबाद दोनों का ही प्रयास अपनी मजबूत प्लेइंग XI खिलाने का होगा। वहीं, चेन्नई टीम के फैंस को एमएस धोनी भी खेलते दिखाई दे सकते हैं। खैर हम दोनों टीमों की संभावित अंतिम ग्यारह के बारे में आगे बात करेंगे। उससे पहले मैच की टाइमिंग, वेन्यू डिटेल्स और अंक तालिका में दोनों टीमों की स्थिति जान लेते हैं।

CSK vs SRH मैच की टाइमिंग, वेन्यू और अंक तालिका में दोनों टीमों की स्थिति की जानकारी

CSK vs SRH: कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग-XI? इस बार MS Dhoni समेत मैदान पर उतरेंगे ये 22 खिलाड़ी

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला सोमवार, 18 मई को खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी। वहीं, इसका वेन्यू चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम है, जिसे चेपॉक स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है। इस सीजन यहां पर छह मैच खेले गए हैं, जिनमें से चार में घरेलू टीम ने जीत दर्ज की है। वहीं, चेपॉक में पिछले दो मैचों में चेन्नई की टीम ने रन चेज करते हुए विरोधी टीमों को मात दी है। हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद को हल्के में नहीं लिया जा सकता है, क्योंकि इस टीम की ताकत मजबूत बल्लेबाजी है। वहीं, इस सीजन जब दोनों टीमों की टक्कर पहले हुई थी, तब अपने घर पर हैदराबाद ने चेन्नई को हराया था।

अंक तालिका में चेन्नई सुपर किंग्स 12 मैचों में 12 अंक और +0.027 के नेट रन रेट के साथ छठे स्थान पर है। CSK के लिए प्लेऑफ में जाने के लिहाज से SRH को हराना काफी जरूरी है। अगर रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम को हार मिलती है तो फिर उनकी आगे जाने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।

दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद 12 मैचों में 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है और उनका नेट रन रेट +0.331 है। हैदराबाद के दो मैच शेष है हैं और उनके पास 18 अंक तक जाने का मौका है लेकिन CSK के खिलाफ हार मिली तो फिर समीकरण बिगड़ सकते हैं और प्लेऑफ स्पॉट भी खतरे में आ सकता है। इस वजह से पैट कमिंस चाहेंगे कि उनकी टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करे, ताकि जीत हासिल की जा सके।

CSK vs SRH मैच में चेन्नई की प्लेइंग XI में दो बदलाव संभव

चेन्नई सुपर किंग्स को अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को एकतरफा हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद, CSK vs SRH मैच के लिए प्लेइंग XI में कुछ बदलाव हो सकते हैं। पहला बदलाव कार्तिक शर्मा के स्थान पर एमएस धोनी के आने से हो सकता है। अगर धोनी ने मैच खेलने का फैसला किया तो फिर कार्तिक को ही बाहर बैठना पड़ सकता है।

बताया जा रहा है कि धोनी फिट थे लेकिन उन्होंने टीम कॉम्बिनेशन को बरकरार रखने की वजह से नहीं खेलने का फैसला लिया था लेकिन अब LSG के खिलाफ हार के बाद, उनकी वापसी हो सकती है। वहीं, दूसरा बदलाव प्रशांत वीर की जगह डियान फोरेस्टर के रूप में हो सकता है। फोरेस्टर पेस ऑलराउंडर हैं, जो निचले क्रम में बड़े हिट लगाने के लिए जाने जाते हैं।

CSK vs SRH मैच के लिए हैदराबाद की टीम में अनिकेत वर्मा की हो सकती है वापसी

सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले कुछ मैचों में आर स्मरण को मौका दिया लेकिन वह ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाए। ऐसे में हैदराबाद की टीम CSK vs SRH मैच के लिए अनिकेत वर्मा को फिर से शामिल कर सकती है। अनिकेत ने शुरूआती मैचों में अच्छा भी किया था। इसके अलावा हर्ष दुबे को चेन्नई में प्रफुल हिंगे की जगह खिलाया जा सकता है।

CSK vs SRH मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा/एमएस धोनी (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, डियान फोरेस्टर, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह

इम्पैक्ट प्लेयर: शिवम दुबे

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, हर्ष दुबे

इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रैविस हेड

FAQs

CSK vs SRH मैच कब खेला जाना है?
18 मई

यह भी पढ़ें: BAN vs PAK: दूसरे टेस्ट में भी पाकिस्तान की नैया डूबी, 232 रन पर खत्म हुई पारी, लेकिन चमके Babar Azam

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!