Suryakumar Yadav, BCCI: सूर्यकुमार यादव भारतीय टी20 इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने एक भी बाइलेटरल सीरीज नहीं गंवाई। बाइलेटरल सीरीज तो हटाइए इंडिया ने उनकी अगुआई में टी20 वर्ल्ड कप और एशिया कप पर भी कब्जा जमाया।
लेकिन इन सब चीजों के बावजूद अब बीसीसीआई उन्हें कप्तान पद से हटाने जा रही है और उनकी जगह एक अलग खिलाड़ी को कप्तान बनाया जा रहा है।
Suryakumar Yadav की होने जा रही कप्तान पद से छुट्टी
टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी खबर के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने सूर्यकुमार यादव को भारतीय टी20 टीम के कप्तान पद से हटाने का निर्णय बना लिया है और अब उनकी जगह श्रेयस अय्यर कप्तानी करते दिखाई देंगे।
श्रेयस अय्यर पर होगी बड़ी जिम्मेदारी

वैसे तो श्रेयस अय्यर साल 2023 के बाद से ही भारतीय टी20 टीम के लिए एक भी मैच खेलते दिखाई नहीं दिए हैं। लेकिन रिसेंट समय में उनकी आईपीएल और डोमेस्टिक क्रिकेट में कप्तानी और बल्लेबाजी को देख बीसीसीआई ने उन्हें कप्तान बनाने का फैसला कर लिया है।
खबर है कि आईपीएल 2026 के समाप्ति के तुरंत बाद होने जा रही है आयरलैंड टी20 सीरीज से ही वह इंडियन टी20 टीम को लीड करते नजर आएंगे और वह 2028 टी20 वर्ल्ड कप व ओलंपिक में भी भारतीय टीम की मेजबानी करते दिखाई दे सकते हैं।
Breaking News! Suryakumar Yadav could be removed from the post of T20I captain. 🚨
While selecting the squad for the Ireland and England series, the selectors will not continue with Suryakumar as captain.
Shreyas Iyer is likely to be announced as India’s new T20I captain. (TOI) pic.twitter.com/SfcYfaLLPv
— Cricket Dukan (@CricketDukan) May 8, 2026
उम्र और फॉर्म बनी सबसे बड़ा कारण
आधिकारिक तौर पर सूर्यकुमार यादव को कप्तान पद से हटाए जाने के पीछे का कारण तो नहीं बताया गया। लेकिन उनकी बढ़ती उम्र और गिरती फॉर्म उनके कप्तान पर से हटाए जाने का एक प्रमुख कारण है। सूर्यकुमार यादव बीते कुछ समय से इंटरनेशनल क्रिकेट और इस बार आईपीएल में भी फ्लॉप हो रहे हैं, जिस वजह से उन्हें हटाया जा रहा है।
साथ ही साथ उनकी उम्र भी 35 साल हो गई है और 2028 के टी20 वर्ल्ड कप तक वह 37-38 के हो जाएंगे। ऐसे में उस समय उनका पहले के तरह प्रदर्शन कर पाना काफी हद तक पॉसिबल नहीं हो सकेगा, जिस वजह से बीसीसीआई पहले ही एक दूसरे खिलाड़ी को कप्तान बना सकती है, ताकि बाद में कोई समस्या न आए।
FAQs
सूर्यकुमार यादव की उम्र क्या है?
यह भी पढ़ें: Suryakumar Yadav के घर आई नन्ही परी, शादी के 10 साल बाद मिली बड़ी खुशी, पत्नी देविशा बनीं मां