Posted inक्रिकेट (Cricket)

देवदत्त पडिक्कल और शहनाज गिल कर रहे एक दूसरे को डेट? वायरल ट्वीट और पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की दिलचस्पी

Devdutt Padikkal और शहनाज गिल कर रहे एक दूसरे को डेट? वायरल ट्वीट और पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की दिलचस्पी

Devdutt Padikkal and Shehnaz Gill Dating Rumors: आईपीएल 2026 रोमांचक मुकाबलों के साथ-साथ स्टार खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड और उनके रिलेशनशिप को लेकर भी खूब चर्चा में है। जहां अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर के साथ अपने रिश्ते को जगजाहिर कर दिया और दोनों को एक-दूसरे का हाथ पकड़े कई बार स्पॉट किया गया। वहीं, ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया भी सुर्खियां बटोर रही हैं। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कई बार कैमरे में कैद हुए।

इस बीच कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिनके डेटिंग की रूमर्स तेज हैं और इसमें एक नाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) का भी जुड़ गया है। पडिक्कल का नाम बिग बॉस के जरिए लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाली शहनाज गिल के साथ जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया पर RCB vs KKR मैच के बाद दोनों के रिलेशनशिप की खूब चर्चा हो रही है। तो चलिए पहले बताते हैं कि यह पूरा माजरा क्या है।

RCB vs KKR मैच के दौरान शहनाज गिल स्टेडियम में आईं नजर

Devdutt Padikkal और शहनाज गिल कर रहे एक दूसरे को डेट? वायरल ट्वीट और पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की दिलचस्पी

13 मई को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच IPL 2026 का 57वां मुकाबला खेला गया, जिसमें RCB ने KKR को 6 विकेट से हराया। इस मैच को देखने के लिए तमाम फैंस स्टेडियम में आए। वहीं, शहनाज गिल भी स्टेडियम में मौजूद रहीं। उन्होंने आरसीबी की जर्सी पहन रखी थी और खुलकर समर्थन करती दिखीं।

शहनाज गिल ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें RCB की जीत के बाद जोरदार अंदाज में जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

शहनाज गिल के साथ क्यों जोड़ा जा रहा है देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) का नाम

RCB vs KKR मैच में शहनाज गिल के नजर आने के बाद से ही उनका नाम बेंगलुरु टीम में शामिल बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) से जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार इसको लेकर ट्वीट कर रहे हैं और ये दावा भी किया जा रहा है कि इनके बीच कुछ खिचड़ी पक रही है।

हालांकि, दोनों को अभी तक साथ में कहीं भी स्पॉट नहीं किया गया है। इसी वजह से यह कहना मुश्किल है कि डेटिंग के दावे सही हैं या गलत। खैर इनमें सच्चाई होगी तो कुछ समय बाद खुद ही चीजें सामने आ जाएंगी।

RCB vs KKR मैच में देवदत्त पडिक्कल का प्रदर्शन

कोलकाता के खिलाफ 193 के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु ने चौथे ओवर में अपना पहला विकेट गंवाया। इसके बाद, बल्लेबाजी के लिए देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) आए। उन्होंने 27 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली और विराट कोहली के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 92 रनों की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी की मदद से आरसीबी को रन चेज में दिक्कत नहीं हुई और उसने बीच के ओवरों में अपना नियंत्रण बनाते हुए आसानी के साथ अंतिम ओवर में जीत हासिल कर ली।

FAQs

देवदत्त पडिक्कल किस IPL टीम का हिस्सा हैं?
RCB

यह भी पढ़ें: RCB vs KKR मैच में हुई बड़ी सुरक्षा चूक, बीच मैच Virat Kohli की ओर झपटा फैन; वीडियो वायरल

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!