Arjun Tendulkar shines in Mumbai T20 League: आईपीएल का हर सीजन दो महीने से ज्यादा तक चलता है। इसी वजह से जो भी खिलाड़ी पूरे सीजन टीमों के साथ होते हैं, उन्हें खेलने का मौका मिले या न मिले लेकिन लगातार यात्रा के कारण काफी थकान हो जाती है। यही कारण है कि जब लीग का समापन होता है तो काफी सारे खिलाड़ी छुट्टियां मनाने निकल जाते हैं लेकिन अर्जुन तेंदुलकर ने ऐसा नहीं किया।
अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने IPL 2026 से फ्री होते ही मुंबई टी20 लीग का रूख कर लिया है और अपनी टीम के लिए पहले ही मैच में जबरदस्त प्रदर्शन कर जीत में अहम भूमिका निभाई।
मुंबई T20 लीग में अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) का धमाकेदार प्रदर्शन

दरअसल, 1 जून से मुंबई T20 लीग का नया सीजन हुआ है। इसमें श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव समेत कई ऐसे सितारे खेल रहे हैं, जो हाल ही में आईपीएल 2026 में नजर आए थे। इस लीग में अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) भी खेल रहे हैं और वे अंधेरी की टीम का हिस्सा हैं। सीजन के अपने पहले ही मैच में अर्जुन ने हरफनमौला खेल दिखाया और श्रेयस की कप्तानी वाली सोबो मुंबई फाल्कान्स के खिलाफ अपनी टीम को 5 विकेट से जीत दिलाने में अहम रोल निभाया।
वानखेड़े स्टेडियम में सोबो मुंबई फाल्कान्स की पारी के दौरान अर्जुन तेंदुलकर ने तीन ओवर की गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 21 रन दिए और एक विकेट भी हासिल किया। इसके बाद, 127 के टारगेट का पीछा कर रही अंधेरी की टीम को अर्जुन ने आते ही दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर जीत दिला दी। सचिन तेंदुलकर के लाडले ने दो गेंदों में 7 रन नाबाद बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 350 का रहा।
ऐसा रहा मैच का हाल
मुंबई T20 लीग के चौथे मैच के हाल की बात करें तो इसमें टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सोबो मुंबई फाल्कान्स 18.2 ओवर में ऑल आउट होकर 126 रन ही बना पाई। कप्तान श्रेयस अय्यर कुछ खास नहीं कर पाए और 7 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, अंधेरी टीम के कप्तान शिवम दुबे का जलवा रहा और उन्होंने गेंदबाजी में तीन विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एआरसीएस अंधेरी को कुछ खास परेशानी नहीं हुई और उसने 14 विकेट ओवर में ही 5 विकेट खोकर 127 रन बनाते हुए जीत हासिल कर ली। ओपनर दिव्यांश ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। वहीं, शिवम दुबे ने 16 रनों की पारी खेली। वहीं, आखिरी में अर्जुन ने 7* रनों का योगदान दिया।
IPL 2026 में अर्जुन तेंदुलकर को मिला था सिर्फ एक मैच में मौका
अगर आईपीएल के हालिया सीजन की बात करें तो अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को लगभग पूरा ही सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बेंच पर बिताना पड़ा। यहां तक कि जब टीम एलिमिनेट हो गई थी, तब भी कुछ अर्जुन को बाहर ही रखा गया। हालांकि, LSG ने अपने अंतिम मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्जुन को प्लेइंग XI में मौका दिया।
मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर की बल्लेबाजी नहीं आई लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने चार ओवर में 36 रन देकर शानदार फॉर्म में चल रहे प्रभसिमरन सिंह को एक शानदार गेंद पर एलबीडबल्यू आउट किया। इस मैच में पंजाब की टीम ने 18 ओवर में ही 197 का टारगेट हासिल कर लिया था लेकिन अर्जुन के खिलाफ आसानी से रन नहीं बने थे। मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी तारीफ हुई थी।