RCB: इंडिया के प्रीमियम टी20 लीग की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आज सबसे बेहतरीन टीम है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ियों का दबदबा हर जगह देखने को मिलता है और इस टीम के एक-दो नहीं बल्कि पूरे 6 खिलाड़ियों को आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए स्क्वाड में मौका दिया गया है। तो आइए एक बार 15 सदस्यीय स्क्वाड और इन सभी खिलाड़ियों पर नजर डाल लेते हैं।
आगामी WOMEN’S T20 WORLD CUP 2026 के लिए हुआ स्क्वाड का ऐलान

बता दें कि अगले महीने से इंग्लैंड की मेजबानी में महिला टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत होने जा रही है और इसके लिए टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी 16 मेंबर महिला स्क्वाड का ऐलान किया है, जिसमें 15 खिलाड़ियों को मुख्य स्क्वाड जबकि एक को ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर स्क्वाड में जगह दी गई है।
इन खिलाड़ियों को लीड करने की जिम्मेदारी है सोफी मोलिन्यू को सौंपी गई है। वहीं उनके अलावा इस स्क्वाड में एक से बढ़कर एक दमदार खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि सबसे ज्यादा फैंस का ध्यान आरसीबी के खिलाड़ियों ने खींचा है।
RCB के 6 समेत इन 16 खिलाड़ियों को मिला मौका
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया महिला टीम में RCB की जिन 6 खिलाड़ियों को मौका मिला है उनमें सबसे पहला नाम सोफी मोलिन्यू का है, जोकि इस टीम की कप्तान भी हैं। उनके अलावा किम गार्थ, एलिस पेरी, जॉर्जिया वेयरहम, ग्रेस हैरिस और जॉर्जिया वोल भी इस स्क्वाड का हिस्सा हैं।
वहीं अन्य खिलाड़ियों में निकोला कैरी, एश गार्डनर, लूसी हैमिल्टन, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्रा, बेथ मूनी, मेगन शट और एनाबेल सदरलैंड हैं। ट्रैवलिंग रिज़र्व के तौर पर ताहलिया विल्सन को चुना गया है।
यह भी पढ़ें: खेल जगत में पसरा मातम, मात्र 29 साल की भरी जवानी में इस होनहार खिलाड़ी का हुआ आकस्मिक निधन
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम
सोफी मोलिन्यू (कप्तान), निकोला कैरी, एश गार्डनर, किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्रा, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल और जॉर्जिया वेयरहम।
ट्रैवलिंग रिज़र्व: ताहलिया विल्सन।
ऑस्ट्रेलिया के T20 वर्ल्ड कप मैच (ग्रुप स्टेज)
- बनाम दक्षिण अफ्रीका: 13 जून, मैनचेस्टर, दोपहर 2:30 बजे
- बनाम बांग्लादेश: 17 जून, हेडिंग्ले, सुबह 10:30 बजे
- बनाम नीदरलैंड्स: 20 जून, हैम्पशायर बाउल, सुबह 10:30 बजे
- बनाम पाकिस्तान: 23 जून, हेडिंग्ले, शाम 6:30 बजे
- बनाम भारत: 28 जून, लॉर्ड्स, दोपहर 2:30 बजे