MI vs SRH LIVE: आईपीएल इतिहास की दो सबसे बेहतरीन टीमें मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 में बुधवार को एक दूसरे को आमने-सामने होने जा रही हैं। दोनों टीमें आईपीएल 2026 के मैच नंबर 41 में एक दूसरे से लोहा लेते नजर आएंगी।
तो आइए इस मैच के लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जान लेते हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम जानेंगे कि यह मैच कहां होगा, किस चैनल पर आएगा, कितने बजे से शुरू होगा और फ्री में किस तरीके से मैच का मजा उठाया जा सकता है।
29 अप्रैल को होगी दोनों टीमों की टक्कर
हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर आईपीएल 2026 के मैच नंबर 41 में 29 अप्रैल, बुधवार को होने जा रही है।
शाम 7:30 से शुरू होगा मैच
दोनों टीमों की टक्कर मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगी। इस दौरान टॉस 7:00 बजे उछाला जाएगा और यह काफी अहमियत रखेगा।
दोनों टीमों का हालिया प्रदर्शन और हेड टू हेड रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल में अब तक एक दूसरे के खिलाफ कुल 25 मैच खेले हैं, जिसमें से 15 में मुंबई इंडियंस ने बाजी मारी है। जबकि 10 में सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच साल 2025 में दो मैच हुए थे और दोनों मुंबई ने ही जीते थे।
बात करें इस समय के दोनों टीमों के हालात की तो इस समय सनराइजर्स हैदराबाद आठ में से अपने पांच मैच जीत कर 10 अंक के साथ अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है। जबकि मुंबई इंडियंस 7 में से सिर्फ दो मैच जीत सकी है और चार अंक के साथ अंक तालिका में नवे नंबर पर है।
जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स पर होगा MI vs SRH मैच का लाइव प्रसारण

मुंबई इंडियंस बनाम सनराजइर्स हैदराबाद के बीच होने जा रहे इस मैच का सीधा प्रसारण जिओ हॉटस्टार के ऐप व वेबसाइट के साथ-साथ स्टार स्पोर्ट्स के टीवी चैनल पर होगा।मोबाइल और डिजिटल यूजर्स मैच का मजा जिओ हॉटस्टार के जरिए ले सकते हैं। जबकि टीवी यूजर्स स्टार स्पोर्ट्स के चैनल के जरिए मैच देख सकते हैं। जिओ हॉटस्टार ऐप के जरिए अलग-अलग भाषाओं में मैच देखा जा सकता है।
मालूम हो कि आप अपने मोबाइल रिचार्ज के साथ जिओ हॉटस्टार ऐप का सब्सक्रिप्शन प्राप्त कर सकते हैं। वहीं DTH या केबल प्लान के साथ आप स्टार स्पोर्ट्स का मजा फ्री में ले सकते हैं।
MI vs SRH मैच डिटेल्स एंड लाइव स्ट्रीमिंग
मैच: MI vs SRH
मैच नंबर: 41
स्टेडियम: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
तारीख: 29 अप्रैल
समय: भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
लाइव स्ट्रीमिंग: जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
FAQs
Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad मैच का लाइव स्ट्रीम कहां देखें?
Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad मैच कितने बजे से शुरू होगा?
यह भी पढ़ें: “फ्लैट पिचों पर…” – RCB की सबसे बड़ी जीत के बाद रजत पाटीदार का सनसनीखेज बयान, बल्लेबाजों को लग सकता है बुरा