MI’s 2 players ruled out of IPL 2026: आईपीएल 2026 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सफर दो मैचों के लिए ही शेष रह गया है, क्योंकि यह टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। अब मुंबई को 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करना है और फिर 24 मई को राजस्थान रॉयल्स से टक्कर लेनी है। हालांकि, इन दोनों मैच से पहले पांच बार की चैंपियन टीम को बड़ा झटका लगा है और उसके 2 खिलाड़ी शेष टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
कोलकाता में KKR के खिलाफ तैयारियों में जुटी MI की तरफ से मंगलवार, 19 मई को एक मीडिया रिलीज के माध्यम से जानकारी दी गई कि विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और ऑलराउंडर राज अंगद बावा चोटिल होने के कारण शेष IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। इसका मतलब है कि ये दोनों खिलाड़ी कोलकाता और राजस्थान के खिलाफ मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।
क्विटंन डी कॉक और राज अंगद बावा के बाहर होने की पीछे की वजह का MI ने किया खुलासा

MI की तरफ से जारी मीडिया रिलीज में बताया गया कि क्विंटन डी कॉक बाईं कलाई में टेंडन इंजरी के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। उन्हें यह चोट सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ घरेलू मुकाबले से पहले लगी। वहीं, राज अंगद बावा को पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में अपने दाहिने अंगूठे में लिगामेंट में चोट लग गई थी और वह बाकी सीजन में नहीं खेल पाएंगे।
ये दोनों ही खिलाड़ी अपने-अपने घर लौट गए हैं और रिहाब जारी रखेंगे। इस दौरान मुंबई इंडियंस (MI)की मेडिकल टीम के सहयोग और मार्गदर्शन से उन्हें जल्द से जल्द खेल में वापसी करने में मदद मिलेगी।
🚨 𝗤𝘂𝗶𝗻𝘁𝗼𝗻 𝗱𝗲 𝗞𝗼𝗰𝗸 𝗮𝗻𝗱 𝗥𝗮𝗷 𝗔𝗻𝗴𝗮𝗱 𝗕𝗮𝘄𝗮 𝗥𝘂𝗹𝗲𝗱 𝗢𝘂𝘁 𝗼𝗳 𝗜𝗣𝗟 𝟮𝟬𝟮𝟲
Both Quinton and Raj Bawa will continue their rehab in their respective homes, with support and guidance from the Mumbai Indians medical team to help them return to play as… pic.twitter.com/emxkab4HiB
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 19, 2026
IPL 2026 में MI के लिए कैसा रहा डी कॉक और बावा का प्रदर्शन
इस सीजन के लिए क्विंटन डी कॉक की MI में वापसी हुई और उन्होंने सीजन के अपने पहले ही मैच में 112 रनों की नाबाद पारी खेली थी। हालांकि, इसके बाद अगली दो पारियों में उनके बल्ले से 20 रन ही आए। इस तरह डी कॉक ने तीन पारियों में 132 रन बनाए। उन्होंने अपना आखिरी मैच 23 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला था।
वहीं, पूर्व अंडर-19 खिलाड़ी राज अंगद बावा ने मुंबई इंडियंस के लिए तीन मैच खेले। इस दौरान बल्लेबाजी में 16 रन बनाए और गेंदबाजी में दो विकेट लिए। उन्होंने फील्डिंग में भी काफी अच्छा किया और पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में सूर्यांश शेडगे का जबरदस्त कैच लपककर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
FAQs
MI के कौन से 2 खिलाड़ी अंतिम दो लीग मैचों से पहले बाहर हो गए?
यह भी पढ़ें: Heinrich Klaasen और Sanju Samson के बीच मैदान पर तीखी बहस, दोनों खिलाड़ियों का एग्रेसिव अंदाज वायरल