Heinrich Klaasen and Sanju Samson: संजू सैमसन और हेनरिक क्लासेन दो सबसे शांत खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। लेकिन 18 मई को हुए सीएसके बनाम एसआरएच मैच में दोनों भड़क उठे और एक दूसरे से भीड़ गए। इस दौरान गाली-गलौज भी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। मामला इतना आगे बढ़ गया कि अंपायर और अन्य खिलाड़ियों को आकर दोनों को अलग करना पड़ा।
आपस में भिड़े क्लासेन और सैमसन

CSK के खिलाफ 182 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम काफी अच्छे लय में बल्लेबाजी कर रही थी और बहुत ही तेजी से जीत की ओर अग्रसर हो रही थी। इसी दौरान जब नूर अहमद की गेंद पर हेनरिक क्लासेन स्टंप आउट हुए तो वो भड़क गए और फिर उन्होंने मैदान से बाहर जाते समय संजू सैमसन को कुछ कहा।
फैंस की मानें तो क्लासेन ने उन्हें गाली दी और उनसे बदतमीजी की। इसके बाद संजू सैमसन भी भड़क गए और दोनों आपस में भिड़ते को तैयार थे, जिसके बाद शिवम दुबे ने आकर मामले को संभाला और क्लासेन को पवेलियन की और भेजा। वहीं अंपायर में संजू सैमसन को अलग किया। सभी खिलाड़ी और अंपायर्स ने मिलकर दोनों को अलग-अलग किया और मैच आगे कंटिन्यू हुआ।
Heinrich Klaasen really abuse Sanju Samson after the stumping? 🤬
If true, this is not the spirit of cricket at all. Respect between players should always come first. #CSKvsSRH #SanjuSamson pic.twitter.com/5irQEFRiaz
— VK (@_VK86) May 19, 2026
यह भी पढ़ें: सिर्फ 14 अंको के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर रही Delhi Capitals, बन रहा ये बेहद अजब-गजब समीकरण
पांच विकेट से SRH ने जीत लिया मैच
एमए चिदंबरम स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। इस दौरान इस टीम के लगभग सभी बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए। सबसे ज्यादा 44 रन वहीं कार्तिक शर्मा ने 32 रन की पारी खेली। संजू सैमसन भी 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे। SRH के लिए पैट कमिंस ने 3, साकिब हुसैन ने 2 और एहसान मलिंगा और प्रफुल्ल हिंजे ने एक-एक विकेट हासिल किया।
रन चेस के लिए आई एसआरएच ने धीमी शुरुआत की। लेकिन मिडिल ओवर में ईशान किशन और हेनरी क्लासेन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मैच को जीत के काफी करीब पहुंचा दिया और अंत में एसआरएच ने 19 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाकर 6 गेंद रहते 5 विकेट से मैच जीत लिया।
इस दौरान ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 47 गेंद में 70 रन की पारी खेली हुई। क्लासेन के बल्ले से 26 गेंद में 47 रन आए। अभिषेक शर्मा ने 26 रन बनाए। सीएसके की ओर से मुकेश चौधरी को दो विकेट जबकि अंशुल कंबोज, नूर अहमद और अखिल हुसैन को एक-एक सफलता मिली।
रेस से लगभग बाहर हुई CSK
इस मैच में मिली हार के साथ ही सीएसके का आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट गया है और अब यह टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकेगी। इस समय यह टीम 13 मैचों में से 6 मैच जीत और 7 मैच हार 12 अंक के साथ अंक तालिका में छठे नंबर पर है। अगर यह लास्ट मैच जीत जाती है तो 14 अंक पर पहुंच जाएगी और फिर इसे अन्य टीमों के रिजल्ट के हिसाब से प्लेऑफ में जाने न जाने का चांस मिलेगा।
FAQs
Heinrich Klaasen और Sanju Samson में किस बात को लेकर लड़ाई हुई?
यह भी पढ़ें: जीत के जश्न में बहके Ishan Kishan, CSK फैंस को सिटी बजाने का इशारा कर चिढ़ाया, कहा “चलो निकलो यहां से…”