David Payne, SRH: सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रेंचाइजी का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन अब तक 50-50 रहा है। कुछ मैचों में इस टीम ने जीत दर्ज की है जबकि कुछ में से बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है। इन सब का कारण खिलाड़ियों का लगातार इंजर्ड होना और अवेलेबल न होना है।
रिसेंटली इस फ्रेंचाइजी के तेज गेंदबाज डेविड पेन चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए और अब उनकी जगह इस फ्रेंचाइजी ने दूसरे खिलाड़ी को शामिल कर लिया है। तो आइए जान लेते हैं कि काव्या मारन की टीम एसआरएच में किस नए खिलाड़ी की एंट्री हुई है।
David Payne हुए आईपीएल 2026 से बाहर
बता दें कि इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज को सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑस्ट्रेलियाई पेसर जैक एडवर्ड्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर स्क्वाड का हिस्सा बनाया था। लेकिन इंजर्ड होने के कारण वो भी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और अब उनके बाद इस फ्रेंचाइजी ने उनकी जगह पर जेराल्ड कोएत्ज़ी को शामिल कर लिया है।
Gerald Coetzee फिर दिखाएंगे आईपीएल में जलवा

जेराल्ड कोएत्ज़ी आईपीएल में पहले भी अपना जलवा दिखा चुके हैं और अब एक बार फिर उन्हें जलवा दिखाने का मौका मिलने जा रहा है। तो देखना काफी इंटरेस्टिंग रहने वाला है कि इस बार वह कैसा प्रदर्शन करेंगे।
आईपीएल 2024 में वह कम से मुंबई इंडियंस और 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते नजर आए। इस दौरान उन्होंने आईपीएल में फुल 15 विकेट भी चटकाए और फैंस का भरपूर मनोरंजन किया।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: Gujarat Titans की बढ़ीं मुश्किलें, Tom Banton रुल्ड OUT, लेकिन रिप्लेसमेंट बल्लेबाज चौंकाने वाला
कुछ ऐसे हैं जेराल्ड कोएत्ज़ी के ओवरऑल आंकड़े
25 साल के इस यंग तेज गेंदबाज ने अब तक आईपीएल में दो सीजन में कुल मिलाकर 14 ही मैच खेले हैं। इन 14 मैचों की 14 पारियों में उन्होंने 15 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 4 विकेट रहा है। उनकी इकोनॉमी 10.37 की रही है।
वहीं औसत 31.46 और स्ट्राइक रेट 18.2 का है। हालांकि ओवरऑल टी20 क्रिकेट में उन्होंने कुल 109 विकेट चटका रखे हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 18 मैचों की 18 पारियों में 22 विकेट चटकाए हैं। जबकि ओवरऑल 85 मैचों की 82 पारियों में 109 बार अपनी टीम को खुश होने का मौका दिया है।
अब तक ऐसा रहा है टीम का प्रदर्शन
आईपीएल 2024 की फाइनलिस्ट सनराइजर्स हैदराबाद के 2026 सीजन में प्रदर्शन की बात करें तो यह अब तक उस तरीके का नहीं रहा है। जैसा कि इससे उम्मीद की जा रही थी। यह टीम बीते आईपीएल सीजन की तरह ही इस बार भी काफी अनकंसिस्टेंट है।
इस टीम ने इस सीजन अब तक कुल 5 मैच खेले हैं, जिसमें से दो में इसे जीत मिली है। जबकि तीन में इसे हार का सामना करना पड़ा है। इस समय यह टीम अंक तालिका में पांचवें पायदान पर है। इस टीम को अपना अगला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 18 अप्रैल को खेलना है। तो अब देखना काफी दिलचस्प रहेगा की 18 अप्रैल को अपने अगले मुकाबले में यह टीम जीत दर्ज कर सकेगी या फिर इसे एक और हार झेलनी पड़ेगी।