Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

Mohammed Shami के बाद उनका भाई भी “लड़की बाजी” में फंसा, महिला ने लगाए गंभीर आरोप, अब जाना पड़ेगा जेल

After Mohammed Shami, his brother too gets embroiled in a "womanizing" scandal; a woman levels serious allegations, and now he faces jail time.

Mohammed Shami’s brother Mohammed Kaif: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बीते काफी समय से डोमेस्टिक वायलेंस के केस में फंसे पड़े हैं और अब उनके छोटे भाई मोहम्मद कैफ पर भी एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

Mohammed Shami के बाद छोटे भाई भी हुए बदनाम

After Mohammed Shami, his brother too gets embroiled in a "womanizing" scandal
After Mohammed Shami, his brother too gets embroiled in a “womanizing” scandal

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच बीते काफी समय से विवाद चल रहा है और दोनों को लगातार कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं और इसी कड़ी में अब उनके भाई मोहम्मद कैफ भी विवादों के घेरे में आ चुके हैं। मोहम्मद कैफ पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि उन्होंने पहले उनसे मुलाकात की प्यार किया। लेकिन जब बात शादी की आई तो उन्होंने मुंह फेर लिया।

यह भी पढ़ें: फैंस का इंतजार खत्म! प्लेऑफ का शेड्यूल जारी, जानें कब-कहाँ होंगे चारों मैच

शादी से मुकरने का लगाया गया कैफ पर आरोप

बता दें कि एक महिला ने मोहम्मद कैफ पर शादी का वादा करके उसे गुमराह करने और बाद में अपनी बात से मुकरने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उनकी मुलाकात कैफ से एक दूसरे व्यक्ति के जरिए हुई थी और धीरे-धीरे दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। लेकिन जब भी वो उनसे शादी का कहती कैफ ने जवाब देना बंद कर दिया।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, उनकी मुलाकात कैफ से इमरान नाम के एक आपसी परिचित के जरिए हुई थी। शुरुआती बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई और इंस्टाग्राम पर बातचीत जारी रही, जो आखिरकार रिश्ते में तब्दील हो गई। मगर, शादी की बात आने के बाद स्थिति बदल गई, जिसके बाद कैफ ने कथित तौर पर स्पष्ट जवाब देने से बचना शुरू कर दिया और अंततः रिश्ते से पीछे हट गए।

मोहम्मद कैफ का क्रिकेट करियर है कुछ ऐसा

बताते चलें कि मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ की उम्र 29 साल है और उनका जन्म 10 दिसंबर, 1996 को अमरोहा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। अब तक उन्होंने टीम इंडिया या आईपीएल में डेब्यू नहीं किया है। उनके नाम 14 फर्स्ट क्लास मैचों की 23 पारियों में 43 विकेट, 9 लिस्ट ए मैचों में 12 विकेट और एक टी20 मैच में कोई भी विकेट दर्ज नहीं है।

फर्स्ट क्लास में उन्होंने 134 और लिस्ट ए में 23 रन भी बनाए हैं। शमी के तरह ही वो भी एक तेज गेंदबाज हैं। हालांकि अभी तक वह अपने प्रतिभा का उसे तरीके का लोहा नहीं मनवा सके हैं। कैफ बंगाल के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट में खेलते दिखाई देते हैं।

FAQs

मोहम्मद शमी के भाई का क्या नाम है?
मोहम्मद कैफ

यह भी पढ़ें: बड़ा सरप्राइज! Ambati Rayudu ने क्रिकेट की दुनिया में फिर रखा कदम, IPL 2026 के बीच इस टीम से जुड़े

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!