IPL 2026 Playoff Schedule: आईपीएल 2026 में सभी टीमों ने अब तक करीब 10-10 मुकाबला खेल लिए हैं और इसी के साथ काफी हद तक प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों की तस्वीर भी साफ हो चुकी है और इसी के साथ प्लेऑफ माचो का शेड्यूल भी सामने आ गया है तो लिए जान लेते हैं कि यह मैचेस कब कहां खेले जाएंगे।
सामने आया IPL 2026 Playoff का शेड्यूल

बता दें कि आईपीएल की डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है और आमतौर पर डिफेंडिंग चैंपियन के होम ग्राउंड पर ही आईपीएल के आगामी सीजन का फाइनल खेला जाता है। लेकिन बीते साल आरसीबी के चैंपियन बनने के बाद जो घटनाएं हुई थी, उसको ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने फाइनल की जगह चेंज कर दी है।
अब आईपीएल 2026 का फाइनल बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं बल्कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बात की जानकारी बीसीसीआई (BCCI) ने दी और साथ ही साथ प्लेऑफ के शेड्यूल का भी ऐलान किया।
🚨 News 🚨
BCCI Announces #TATAIPL 2026 Playoffs Schedule
Qualifier 1: Dharamshala
Eliminator and Qualifier 2: New Chandigarh
Narendra Modi Stadium, Ahmedabad to Host Grand Finale 🏟️
More Details ▶️ https://t.co/32HvsabiuF#KhelBindaas pic.twitter.com/ItrNUNoxHZ
— IndianPremierLeague (@IPL) May 6, 2026
इस-इस तारीख को होंगे मैच
बता दें कि आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कुल 74 मुकाबला होने वाले हैं। 70 ग्रुप स्टेज मुकाबलों के बाद चार मुकाबले खिताबी जंग के होंगे, जो कि सीजन की टॉप 4 टीमों के बीच खेले जाएंगे।
सीजन का 70वां लीग स्टेज मैच 24 मई कोलकाता नाईट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स (KKR vs DC) के बीच खेला जाएगा। इसके बाद 26 मई को पहला क्वालीफायर मुकाबला होगा, जो की HPCA स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जाएगा।
इसके बाद 27 मई को नए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में एलिमिनेटर मैच होगा। फिर इसी स्टेडियम में क्वालीफ़ायर 2 मैच 29 मई को खेला जाएगा। इस सीजन का फाइनल और सबसे अहम मैच 31 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में होगा, जिसमें हमें एक बार फिर एक ऐतिहासिक जंग देखने मिलेगी।
IPL 2026 के Playoff का शेड्यूल
- क्वालीफ़ायर 1: 26 मई – HPCA स्टेडियम, धर्मशाला
- एलिमिनेटर: 27 मई – नया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नया चंडीगढ़
- क्वालीफ़ायर 2: 29 मई – नया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नया चंडीगढ़
- फ़ाइनल: 31 मई – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद।
FAQs
आईपीएल 2026 फ़ाइनल कब होगा?
यह भी पढ़ें: Rajasthan Royals और Vaibhav Sooryavanshi पर FIR! ‘बाल श्रम’ के आरोप, मामला गरमाया