Posted inIndian Premier League (IPL)

कौन हैं Smaran Ravichandran? जिन्हें SRH की तरफ से मिला IPL डेब्यू का मौका! कहलाया जाता ‘रन मशीन’

Who is Smaran Ravichandran? The player who received the opportunity to make his IPL debut for SRH—and is known as a 'Run Machine'!
Who is Smaran Ravichandran? The player who received the opportunity to make his IPL debut for SRH—and is known as a 'Run Machine'!

Smaran Ravichandran, SRH: आईपीएल 2026 में बीते दिन सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए मुकाबले में स्मरण रविचंद्रन ने डेब्यू किया। स्मरण रविचंद्रन अपने डेब्यू मैच पर उस तरह का प्रदर्शन तो नहीं दिखा पाए। लेकिन उनकी चर्चा बहुत ज्यादा हुई और उनके प्रदर्शन के चलते फैंस उन्हें रन मशीन भी कहते हैं। तो आइए एक बार स्मरण रविचंद्रन के बारे में विस्तार से चर्चा कर लेते हैं।

कौन है Smaran Ravichandran?

Who is Smaran Ravichandran?
Who is Smaran Ravichandran?

बता दें कि स्मरण रविचंद्रन एक युवा बल्लेबाज हैं, जो कि राइट आर्म ऑफ़ ब्रेक गेंदबाजी भी करते नजर आते हैं। उनका जन्म 5 मई, 2003 को हुआ था और इस समय उनकी उम्र 22 साल है। हालांकि कल वो पूरे 23 साल के हो जाएंगे।

उनका जन्म मैसूर, कर्नाटक में हुआ और वो डोमेस्टिक क्रिकेट में कर्नाटक क्रिकेट टीम के लिए ही खेलते दिखाई देते हैं। कर्नाटक क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए डोमेस्टिक में उन्होंने अपने प्रदर्शन से आग लगा रखी है। इसी के चलते उन्हें एसआरएच ने अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया।

एसआरएच ने उन्हें 2025 आईपीएल सीजन में स्क्वाड में शामिल किया था। हालांकि इंजरी के कारण वो खेल नहीं पाए थे। लेकिन उनके पोटेंशियल को देखते हुए इस टीम ने उन्हें 2026 सीजन के लिए भी रिटेन किया और KKR के खिलाफ बीते दिन डेब्यू का चांस दिया।

यह भी पढ़ें: पंजाब को हराकर गुजरात टाइटंस ने रचा इतिहास, GT vs PBKS मैच में ओवरऑल बने 20 से ज्यादा रिकॉर्ड

डेब्यू मैच रहा फीका

3 मई, 2026 को एसआरएच के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में स्मरण रविचंद्रन ने डेब्यू किया। हालांकि डेब्यू मैच में वह चार गेंद में सिर्फ चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनके डेब्यू को लेकर काफी ज्यादा चर्चा भी हुई और आखिर हो भी क्यों न वो भारत के सबसे बेहतरीन युवा खिलाड़ियों में से एक हैं।

क्रिकेट और पढ़ाई दोनों पर दिया पूरा ध्यान

अक्सर क्रिकेटर्स या कोई भी एथलीट जब पूरा टाइम स्पोर्ट्स को देता है तो वो पढ़ाई और बाकि अन्य चीजों को छोड़ देता है। लेकिन स्मरण रविचंद्रन ने ऐसा नहीं किया। कर्नाटक के इस युवा खिलाड़ी ने अपनी 10वीं, 12वीं कंप्लीट करने के बाद कॉमर्स में ग्रेजुएशन डिग्री प्राप्त की और अब फाइनेंस में मास्टर डिग्री हासिल कर रहे हैं।

उनके करियर में उन्होंने कई उतार चढ़ाव देखे। लेकिन लास्ट कुछ समय से उन्होंने सबको बेहतरीन प्रदर्शन से लुभा रखा है। 2025 विजय हजारे ट्रॉफी फाइनल में विधर्व के खिलाफ उन्होंने 101 रनों की मैच विनिंग पारी खेलकर टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

कुछ ऐसा है स्मरण रविचंद्रन का क्रिकेट करियर

स्मरण रविचंद्रन ने अब तक कुल 17 फर्स्ट क्लास मैचों की 26 पारियों में 1534 रन बना रखे हैं। उन्होंने 227 के बेस्ट स्कोर 6 शतक और चार अर्धशतक जड़ा है। उन्होंने 18 लिस्ट ए मैचों की 14 पारियों में 604 रन और टी20 में 14 मैचों की 14 पारियों में 493 रन बनाए हैं। लिस्ट ए में 101 के बेस्ट स्कोर के साथ उन्होंने दो शतक और तीन अर्धशतक जड़ रखे हैं। टी20 में उन्होंने 72 के बेस्ट स्कोर के साथ तीन अर्धशतक जड़ा है।

FAQs

स्मरण रविचंद्रन की उम्र क्या है?

23 साल

स्मरण रविचंद्रन ने टी20 क्रिकेट में कितने रन बनाए हैं?

493 रन

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: GT-KKR की जीत ने बदल दी अंक तालिका, अब सिर्फ इन 4 टीमों को मिला प्लेऑफ का टिकेट, MI समेत 6 टीमें जा रही बाहर

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!