Posted inक्रिकेट (Cricket)

तिलक-रिंकू-सूर्या बाहर, भुवनेश्वर कुमार- श्रेयस अय्यर की वापसी! आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया आउट

तिलक-रिंकू-सूर्या बाहर, भुवनेश्वर कुमार- श्रेयस अय्यर की वापसी! आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए 15 सदस्यीय Team India आउट

Team India likely squad IRE-ENG T20I Series: आईपीएल 2026 के बाद, टीम इंडिया का शेड्यूल काफी व्यस्त है। भारत को सबसे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन वनडे खेलने हैं। अंतिम मुकाबला 20 जून को खेला जाएगा। इसके बाद, आयरलैंड का दौरा करना है, जहां 26 और 28 जून को बेलफ़ास्ट में दो टी20 खेलने हैं। फिर जुलाई में इंग्लैंड दौरा है, जिसके तहत भारतीय टीम 8 व्हाइट बॉल मैचों में एक्शन में दिखेगी। इस दौरान 1 से 11 जुलाई तक पांच टी20 खेले जाने हैं।

ऐसे में आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे को मिलाकर टीम इंडिया (Team India) को कुल 7 टी20 मुकाबले खेलने हैं। इन मैचों के लिए भारत का संभावित स्क्वाड सामने आ गया है, जिसमें कुछ पुराने खिलाड़ियों की छुट्टी हुई है और नए खिलाड़ियों को मौका मिला है।

कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ-साथ तिलक और रिंकू टीम इंडिया (Team India) से ड्रॉप

तिलक-रिंकू-सूर्या बाहर, भुवनेश्वर कुमार- श्रेयस अय्यर की वापसी! आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए 15 सदस्यीय Team India आउट

टीम इंडिया (Team India) को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपनी कप्तानी में जिताने वाले सूर्यकुमार यादव के फ्यूचर को लेकर काफी अटकलें लग रही हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आईपीएल के हालिया सीजन और उसके पहले के खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से ड्रॉप किया जा सकता है। बल्ले के साथ सूर्या का लंबे समय से खराब फॉर्म जारी है और उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

इसके अलावा तिलक वर्मा और रिंकू सिंह की जगह भी खत्म हो सकती है। ये दोनों बल्लेबाज भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान कुछ खास नहीं कर पाए थे। वहीं, आईपीएल के 19वें सीजन में भी ऐसा प्रदर्शन नहीं किया, जो तारीफ योग्य रहा हो। इसी वजह से सूर्या के साथ-साथ तिलक और रिंकू को भी टीम इंडिया के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर होने वाले टी20 मुकाबलों के लिए चुने जाने वाले स्क्वाड से बाहर किया जा सकता है।

श्रेयस अय्यर की कप्तान के रूप में वापसी, रजत और भुवनेश्वर को भी मौका

अगर सूर्यकुमार यादव को ड्रॉप किया जाता है तो उनकी जगह टीम इंडिया (Team India) के कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर को मिल सकती है। श्रेयस ने पिछले तीन आईपीएल सीजन से कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों से सभी को काफी प्रभावित किया है। इस साल भले ही उनकी अगुआई में पंजाब किंग्स प्लेऑफ से चूक गई हो लेकिन पिछले सीजन फाइनल तक का सफर तय किया था। वहीं, उससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाया था।

श्रेयस अय्यर के अलावा, IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बैक-टू-बैक चैंपियन बनाने वाले कप्तान रजत पाटीदार और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को भी टीम इंडिया में मौका मिल सकता है। ये दोनों ही मौजूदा समय में कमाल के फॉर्म में हैं। इसी वजह से चयनकर्ता आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर खेले जाने वाले टी20 मुकाबलों के लिए चुन सकते हैं।

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया (Team India) का 15 सदस्यीय संभावित स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, रजत पाटीदार, हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, भुवनेश्वर कुमार

FAQs

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भारत को कुल कितने T20I खेलने हैं?
7

यह भी पढ़ें: Kavya Maran को बड़ा झटका, आईपीएल 2027 नहीं खेलेंगे Pat Cummins! अब ये खिलाड़ी SRH का परमानेंट कप्तान

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!