Pat Cummins likely to miss IPL 2027: आईपीएल 2026 का फाइनल 31 मई को हुआ। अभी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की लगातार दूसरी चैंपियनशिप और सीजन के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन की चर्चा भी शांत नहीं हुई थी कि अगले साल होने वाले सीजन को लेकर हलचल शुरू हो गई है। आईपीएल का 20वां सीजन शुरू होने में अभी तो कई महीने हैं, क्योंकि अगले साल की विंडो 14 मार्च से 30 मई है लेकिन इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद को एक डरा देने वाली खबर मिली है।
सनराइजर्स हैदराबाद की तीन सीजन से कमान संभाल रहे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पैट कमिंस (Pat Cummins) IPL 2027 से अपना नाम वापस ले सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो फिर SRH की मालकिन के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी और उन्हें किसी और को परमानेंट कप्तान बनाना पड़ सकता है।
इंटरनेशनल शेड्यूल व्यस्त होने के कारण पैट कमिंस (Pat Cummins) ने IPL 2027 छोड़ने के दिए संकेत

दरअसल, अगले साल की शुरुआत से ऑस्ट्रेलिया का इंटरनेशनल कार्यक्रम काफी बिजी रहने वाला है। इसकी शुरुआत भारत के चार टेस्ट मैचों के दौरे से होगी, जिसके बाद टीम मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक 150वीं वर्षगांठ का टेस्ट मैच खेलने के लिए घर लौटेगी। इसके बाद टीम को हाई-प्रोफाइल एशेज सीरीज खेलनी होगी और फिर दक्षिण अफ्रीका में वनडे वर्ल्ड कप होना है। ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी, एशेज सीरीज और वनडे वर्ल्ड कप बहुत ही अहम है। ऐसे में टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस ज्यादा से ज्यादा मुकाबले खेलना चाहेंगे लेकिन इसके लिए उन्हें अपना वर्कलोड भी ध्यान में रखना होगा।
इसका अंदाजा पैट कमिंस (Pat Cummins) को भी है और उन्होंने संकेत दिए हैं कि इंटरनेशनल प्रतिबद्धताओं के लिए तरोताजा रहने के लिहाज से कुछ चीजों को त्याग कर सकते हैं। उन्होंने डायरेक्ट IPL 2027 छोड़ने के बारे में नहीं कहा है लेकिन फ्रेंचाइजी क्रिकेट के साथ एडजस्टमेंट करने का हिंट दिया है।
टेस्ट क्रिकेट और वनडे वर्ल्ड कप पैट कमिंस (Pat Cummins) का फोकस
ऑस्ट्रेलियाई न्यूजपेपर The Age से पैट कमिंस (Pat Cummins) ने कहा,
“अगले साल किसी न किसी मोड़ पर कुछ न कुछ तो बदलना ही होगा, और वो टेस्ट मैच या वनडे वर्ल्ड कप नहीं होगा। मैं समय आने पर ही फैसला लूंगा और फ्रेंचाइजी के साथ मिलकर देखूंगा कि क्या सही रहेगा। हालात बदल सकते हैं। मुझे कुछ चोटें लगी हैं, इसलिए मैं अभी कुछ भी पक्का नहीं करना चाहता। मेरी प्राथमिकताएं हमेशा टेस्ट मैच और वनडे वर्ल्ड कप ही हैं। मैं कह सकता हूं कि अगर मैं भारत के खिलाफ सभी मैच खेलता हूं, तो मुझे बेहद कठिन एशेज सीरीज से पहले कुछ आराम की जरूरत होगी।”
अगर पैट कमिंस बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद, एशेज सीरीज से पहले आराम का फैसला लेते हैं तो फिर उनके IPL 2027 में नजर आने की संभावना कम ही लग रही है। ऐसे में काव्या मारन किसी अन्य को पूर्णकालिक कप्तान बनाने का फैसला ले सकती हैं।
कमिंस के बाहर होने पर इस खिलाड़ी को बनाया जा सकता है SRH का परमानेंट
IPL 2027 में पैट कमिंस (Pat Cummins) नहीं खेलते हैं तो फिर काव्या मारन SRH के परमानेंट कप्तान के रूप में ईशान किशन का चयन कर सकती हैं। ईशान ने हालिया सीजन में भी पहले चरण में कप्तानी की थी, जब कमिंस फिटनेस के कारण उपलब्ध नहीं थे। बल्ले से भी ईशान ने खुद को साबित किया है और उन्हें घरेलू क्रिकेट में भी लीडरशिप का काफी ज्यादा अनुभव है। इसी वजह से कमिंस के नाम वापस लेने पर अगले सीजन हैदराबाद की टीम की कमान संभालने के लिए ईशान बड़े दावेदार होंगे।