Heinrich Klaasen and Kavya Maran: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन कमाल का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। अफ्रीका के इस बल्लेबाज ने इस आईपीएल सीजन 300 से ज्यादा रन बना दिए हैं और हर मैच में अपने बल्ले से कमाल करते दिखाई दे रहे हैं। इस समय सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी बेटी और वाइफ को फ्लाइंग किस देते दिखाई दे रहे हैं और सामने उनकी टीम ओनर काव्या मारन भी खड़ी हैं।
फ्लाइंग किस देते दिखे हेनरिक क्लासेन
बता दें कि वायरल हो रहा है वीडियो 21 अप्रैल सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच का है। इस दौरान पहले बैटिंग करते हुए एसआरएच ने दो विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाए थे। विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन ने इस दौरान 13 गेंद में नाबाद 37 रनों की पारी खेली। उनके बल्ले से तीन चौके और तीन छक्के आए।
ताबड़तोड़ पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटते समय वह बाउंड्री लाइन के पास अपनी बेटी और वाइफ को फ्लाइंग किस देते नजर आए। इस दौरान काव्या मारन वहां पर खड़ी थीं और वो इस मोमेंट को इंजॉय करते दिखाई दीं। इस हार्ट फुल मोमेंट को देख सोशल मीडिया पर भी फैंस ने काफी ज्यादा सराहा और हेनरिक को एक फैमिली मैन बताया।
Look at Kavya Maran’s reaction when Heinrich Klaasen gave a flying kiss to his wife and kids during the DC vs SRH match. ❤
Cutest moment of IPL 2026. pic.twitter.com/XLlWXbCLjl
— Sonu (@Cricket_live247) April 23, 2026
यह भी पढ़ें: DC vs PBKS, मैच प्रेडिक्शन: पिच + स्कोर + विनर, सबकुछ एक क्लिक में! जानें पूरा एनालिसिस
47 रनों से SRH ने जीत लिया था मैच
उस मैच को सनराइजर्स हैदराबाद ने 47 रनों से जीत लिया था। ईशान किशन की कप्तानी में एसआरएच ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 195 रन ही बनाने दिए और मैच में जीत दर्ज की। यह एसआरएच की इस सीजन की चौथी जीत रही और इस जीत के साथ उसके कुल 8 अंक हो गए। इस समय यह टीम अंक तालिका में चौथे पायदान पर है।
जबकि दिल्ली 6 अंक के साथ छठे पायदान पर है। इस टीम को अब अपना अगला मैच राजस्थान रॉयल्स के साथ खेलना है, जो कि 25 अप्रैल शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। तो देखना काफी इंटरेस्टिंग रहेगा कि इस दौरान इस मैच में यह टीम किस तरीके का प्रदर्शन करेगी।
सात मैचों में 320 रन बना चुके हैं Heinrich Klaasen

34 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने अब तक एसआरएच के लिए खेलते हुए 7 मैचों में कुल 320 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 62 रनों का है और उनके बल्ले से तीन अर्धशतक आए हैं। उनका औसत 53.33 जबकि स्ट्राइक रेट 153.11 का है। उन्होंने ओवरऑल आईपीएल में 1800 रन कंप्लीट कर लिए हैं। अब देखना होगा कि अगले मैच में उनके बल्ले से कितने रन आएंगे।
FAQs
हेनरिक क्लासेन की उम्र क्या है?
हेनरिक क्लासेन ने आईपीएल में कितने रन बनाए हैं?
यह भी पढ़ें: RR vs SRH LIVE: मोबाइल से टीवी तक पूरी डिटेल, यहां देखें वैभव vs अभिषेक का महामुकाबला