Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

BCCI ने अचानक बदला टीम इंडिया का कोचिंग सेटअप, 3 बड़े नए नामों को और जोड़ा

BCCI Abruptly Changes Team India's Coaching Setup, Adds 3 Major New Names
BCCI Abruptly Changes Team India's Coaching Setup, Adds 3 Major New Names

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम का लास्ट कुछ समय से क्रिकेट में एक अलग डोमिनेंस देखने को मिल रहा है। इंडियन क्रिकेट टीम लगातार जीत दर्ज कर रही है और इसी सिलसिले को जारी रखने के लिए बोर्ड ने काफी बड़ा फैसला लिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कोचिंग सेटअप में तीन नए नाम जोड़ने का फैसला किया है।

टीम में जुड़ने जा रहे 3 लोग

लास्ट कुछ समय से बीसीसीआई महिला क्रिकेट को बढ़ाने में जोर-जोर से ध्यान दें रही है और इसी कड़ी में इसने तीन नए खिलाड़ियों की एंट्री की है। बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अब महिला खिलाड़ियों के विकास पर पहले से ज्यादा फोकस किया जाएगा और पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण के नेतृत्व में क्रिकेट की ग्रोथ होगी।

बोर्ड ने नूशिन अल खदीर को गेंदबाजी कोच, सुनेत्रा परांजपे को बल्लेबाजी कोच और वनिता को फील्डिंग कोच बनाया है। ज्ञात हो कि यह पहली बार है, जब महिला क्रिकेट के लिए पूर्व भारतीय महिला खिलाड़ियों की पूरी विशेषज्ञ टीम तैयार की गई है।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में देखने को मिले ये 4 इमोशनल पल, जब सभी फैंस की आँखों में आ गए आंसू, क्रिकेटर्स तक की आँखें हुई नम

सभी का अनुभव है काफी ख़ास

Indian Women Cricket Team
Indian Women Cricket Team

बता दें कि पूर्व ऑफ स्पिनर नूशिन अल खदीर ने साल 2002 से 2012 तक भारतीय महिला टीम का प्रतिनिधित्व किया और इस बीच टेस्ट व वनडे क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया। सबसे ख़ास बात यह है कि उनकी कोचिंग में टीम का रिकॉर्ड और बेहतरीन रहा है। उन्हीं की देखरेख में अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप 2023 और 2025 महिला टी20 विश्व कप भी जीता था।

वहीं सुनेत्रा परांजपे ने घरेलू क्रिकेट में एक अलग छाप छोड़ी है। सुनेत्रा परांजपे ने भारत के लिए टेस्ट और वनडे मैचों में अपना दमखम दिखाया। लास्ट कुछ समय से वो मुंबई महिला टीम की मुख्य कोच रहीं और उनकी कोचिंग में टीम ने लगातार दो घरेलू टी20 खिताब जीते।

बात करें वनिता को तो वो फील्डिंग में काफी माहिर हैं और उनकी इसी काबिलियत के वजह से उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने इंडियन टीम के लिए वनडे और टी20 मुकाबले खेले हैं।

FAQs

भारतीय महिला सीनियर टीम का हेड कोच कौन है?
अमोल मुजुमदार

यह भी पढ़ें: MI-CSK के बीच होगी मेगा डील? Hardik Pandya के बदले नीता अंबानी ने मांगे ये 2 मैच विनर खिलाड़ी

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!