Posted inIndian Premier League (IPL)

35 साल की उम्र में इस भारतीय खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, IPL और घरेलू क्रिकेट को भी कहा अलविदा

At the age of 35, this Indian player announced his retirement, bidding farewell to both the IPL and domestic cricket.

IPL: आईपीएल 2026 की समाप्ति में अभी तीन से चार दिन का समय बाकि है और फाइनल मुकाबले को लेकर हर किसी में इस समय चर्चा चल रही है। लेकिन इसी बीच एक 35 साल के एक स्टार खिलाड़ी ने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है।

भारतीय खिलाड़ी के 35 साल की उम्र में ही संन्यास का ऐलान करने की वजह से फैंस थोड़े हैरान भी हैं। तो आइए जान लेते हैं कौन हैं, वो खिलाड़ी जिसने किया है संन्यास का ऐलान।

इस खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान

35-year-old Murugan Ashwin has announced his retirement.
35-year-old Murugan Ashwin has announced his retirement.

35 साल के मुरुगन अश्विन (Murugan Ashwin) ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। स्टार स्पिनर मुरुगन अश्विन ने अपने सोशल मीडिया के जरिए एक लंबा चौड़ा पोस्ट करते हुए 25 मई को संन्यास की घोषणा की और लाइफ में आगे कदम बढ़ाने का ऐलान किया।

आईपीएल में मुरुगन अश्विन पांच टीमों के लिए खेलते दिखाई दिए। हालांकि इन टीमों के लिए कुल मिलाकर उन्होंने 44 मैच ही खेले और 35 विकेट चटकाए। वो एक अन्य टीम का भी हिस्सा रहे लेकिन वहाँ उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला और उन्हें कभी इंडिया टीम की ओर से भी खेलने का मौका नहीं मिला। लेकिन उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में तमिलनाडु और चंडीगढ़ के लिए भी खेला और उनका प्रदर्शन काफी बेहतरीन था। यही नहीं बल्कि वो बीते कुछ समय से जम्मू-कश्मीर के लिए भी खेलते दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें: SRH vs RR Eliminator LIVE Streaming: मैच कब, कहां और कैसे देखें? जानें Streaming और Telecast डिटेल

मुरुगन अश्विन ने कही ये बात

8 सितंबर, 1990, चेन्नई, तमिलनाडु में जन्में मुरुगन अश्विन ने अपने सोशल मिडिया के जरिए संन्यास का ऐलान करते हुए लिखा, “जब से मैंने छह साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था, मुझे इस खेल से गहरा लगाव रहा है, और इसने मुझे भरपूर आशीर्वाद दिया है। क्रिकेट ने मुझे वह इंसान बनाया है, जो मैं आज हूँ और मुझे मैदान पर खुद को खुलकर व्यक्त करने का मौका दिया है। अब तक का सफर बेहद शानदार रहा है, और इसी बात पर, मैं आप सभी के साथ एक अपडेट साझा करना चाहता हूँ। मैं यह घोषणा करना चाहता हूँ कि मैंने अपने घरेलू क्रिकेट करियर और आईपीएल (IPL) के अपने सफर को विराम देने का फैसला किया है।”

इस खिलाड़ी ने आगे लिखा, “हालाँकि, मैं नई चुनौतियों और अवसरों की तलाश करना जारी रखूँगा, और हमेशा की तरह पूरी प्रतिस्पर्धी भावना के साथ खेल का आनंद लेने के लिए उत्सुक हूँ। मैं इस अवसर पर उन छह टीमों को धन्यवाद देना चाहता हूँ, जिनका मैंने अपने आईपीएल करियर के दौरान प्रतिनिधित्व किया: राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, दिल्ली डेयरडेविल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, किंग्स इलेवन पंजाब (पंजाब किंग्स), मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स।”

उन्होंने आगे लिखा, “आईपीएल में मेरे दशक लंबे अनुभव ने मुझे खेल के कुछ महान खिलाड़ियों के साथ वक्त बिताने और एमएस धोनी, विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज क्रिकेटरों के नेतृत्व में खेलने का अवसर दिया। इन अनुभवों ने मुझे खुद पर काम करने और 2016 में अपने डेब्यू के बाद से एक बेहतर क्रिकेटर बनने में मदद की है। सभी यादों के लिए मेरे साथियों को एक बड़ा धन्यवाद—मैं इन पलों को हमेशा संजोकर रखूँगा। आईपीएल ने मुझे उच्चतम स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए पहचान और मंच प्रदान किया, और मैं बीसीसीआई (BCCI) को एक ऐसा शानदार टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूँ, जो हर साल बड़ा और बेहतर होता जा रहा है।”

FAQs

Murugan Ashwin का जन्म कब हुआ था?
8 सितंबर, 1990, चेन्नई, तमिलनाडु

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बाद संन्यास ले सकते हैं ये 5 दिग्गज खिलाड़ी, MS Dhoni भी लिस्ट में शामिल

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!