4 Emotional moment from IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन अब सिर्फ चार मैचों का मेहमान रह गया है। लीग स्टेज का समापन 24 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच के साथ हो गया था। वहीं, अब आज यानी 26 मई से प्लेऑफ स्टेज की शुरुआत हो रही है, जिसमें क्वालीफायर 1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टककर देखने को मिलने वाली है।
इसके बाद, 27 मई को एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने राजस्थान रॉयल्स की चुनौती होगी। फिर 29 मई को क्वालीफायर 2 खेला जाएगा। वहीं, 31 मई को फाइनल होगा। इस तरह सीजन के कुल 74 मैच संपन्न हो जाएंगे। इस लेख में हम आपको वो 4 इमोशनल पल बताने वाले हैं, जो IPL 2026 के लीग स्टेज के दौरान देखने को मिले, जिन्हें देखकर फैंस के साथ-साथ खिलाड़ी भी भावुक हो गए।
IPL 2026 के इन 4 मोमेंट ने सभी को कर दिया भावुक
1. दिल्ली कैपिटल्स के नेट गेंदबाज का बुरी तरह चोटिल होना

25 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में IPL 2026 का 35वां मैच खेला जाना था। इस मुकाबले के एक दिन पहले दिल्ली के खेमे में नेट गेंदबाज के साथ जानलेवा घटना हुई। नेट्स में गेंदबाजी करते समय उसके चेहरे पर बुरी तरह गेंद लगी, जिसके बाद खून बहने लगा। हालत इतनी खराब थी कि इस नेट गेंदबाज को मैदान पर ही इमरजेंसी और मेडिकल स्टाफ ने ट्रीटमेंट दिया और फिर एम्बुलेंस में अस्पताल ले गए। यह पल काफी भावुक करने वाला था, क्योंकि किसी भी खिलाड़ी के साथ इस तरह की घटना बेहद खतरनाक होती है।
2. लुंगी एनगीडी के सिर पर गंभीर चोट
नेट गेंदबाज के इंजर्ड होने के अगले दिन ही DC vs PBKS मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगीडी बुरी तरह चोटिल हो गए। एनगीडी एक कैच पकड़ने के प्रयास में पीछे हो रहे थे लेकिन फिर संतुलन खो बैठे और मैदान पर सिर्फ के बल बुरी तरह गिरे। इसके बाद तुरंत मेडिकल टीम आई और काफी देर तक ट्रीटमेंट करती रही लेकिन लुंगी कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे थे। इस दौरान डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स भी उनके पास मौजूद थे। लुंगी को स्ट्रेचर के सहारे एम्बुलेंस में रखा गया और फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। राहत की बात रही कि उन्हें बहुत गंभीर चोट नहीं आई और वह जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए थे।
3. CSK के खिलाफ मैच के दौरान रवींद्र जडेजा का भावुक होना
आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के साथ सैम करन को राजस्थान रॉयल्स में संजू सैमसन के बदले ट्रेड कर दिया था। जड्डू का CSK से जाना काफी हैरानी वाला फैसला था, क्योंकि इस टीम की सफलता में उनका बहुत ही अहम योगदान रहा है। ऐसे में जब 30 मैच को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से रवींद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैदान पर उतरे तो एक लम्हा ऐसा भी आया, जब बाउंड्री के पास फील्डिंग कर रहे जडेजा को काफी भावुत होते देखा गया और उनकी आँखों में आंसू थे।
4. एमएस धोनी का IPL 2026 के दौरान पहली बार स्टेडियम में नजर आना
IPL 2026 में एमएस धोनी को खेलते देखने की चाहत अधूरी ही रह गई। धोनी शुरूआती मैचों में चोट के कारण नहीं खेले और इसके बाद, उन्होंने टीम कॉम्बिनेशन को प्राथमिकता देते हुए खुद को दूर रखा। CSK के मैचों के दौरान दिग्गज विकेटकीपर मैदान पर भी नजर नहीं आ रहे थे लेकिन यह सिलसिला चेन्नई सुपर किंग्स के आखिरी घरेलू मैच में समाप्त हुआ। इस दौरान चेपॉक में धोनी टीम के साथ आए और फिर फोटोशूट भी कराया। वहीं, मैच के बाद फैंस के अभिवादन को भी स्वीकार किया। यह पल उनके चाहने वालों के लिए जरूर भावुक करने वाला था।
FAQs
IPL 2026 का फाइनल कब होना है?
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बाद संन्यास ले सकते हैं ये 5 दिग्गज खिलाड़ी, MS Dhoni भी लिस्ट में शामिल