Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

MI-CSK के बीच होगी मेगा डील? Hardik Pandya के बदले नीता अंबानी ने मांगे ये 2 मैच विनर खिलाड़ी

Will a Mega Deal Take Place Between MI and CSK? In Exchange for Hardik Pandya, Nita Ambani Demands These Two Match-Winning Players.

Hardik Pandya Trade: आईपीएल 2026 सीजन की समाप्ति में अभी तीन से चार दिन का समय बाकि है। लेकिन उससे पहले ही एक बहुत बड़ी ट्रेड डील की खबर सामने आ रही है। खबर है कि चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच एक ऐतिहासिक ट्रेड डील होने जा रहा है। तो आइए इस ट्रेड डील के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।

MI और CSK के बीच होने जा रही सबसे बड़ी ट्रेड डील

बता दें कि आईपीएल 2024 सीजन की शुरुआत से पहले पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को करीब 100 करोड़ रुपये में अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था। इस फ्रेंचाइजी ने GT से हार्दिक को ट्रेड किया था और अब खबर है कि MI एक बार फिर हार्दिक को ट्रेड करने जा रही है। इस बार हार्दिक पांड्या को मुंबई चेन्नई सुपर किंग्स में भेजने वाली है और उनके बदले CSK से दो खिलाड़ियों को अपने स्क्वाड में बुलाएगी ।

इन दो खिलाड़ियों को बुलाएगी मुंबई इंडियंस

रिपोर्ट्स हैं कि मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या के बदले आयुष म्हात्रे और शिवम दुबे की मांग की है, ताकि इस टीम को एक अच्छा ऑलराउंडर और साथ ही साथ एक अच्छा ओपनर बल्लेबाज मिल जाए और टीम फिर से एक बार जीत की पटरी पर लौटे और सभी चीजें सुव्यवस्थित ढंग से चलें।

अनाधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि हार्दिक पांड्या और आर अश्विन ने भी कर दी है। हार्दिक ने हाल ही में 07:07 की एक पोस्ट साझा की, जिससे मालूम चला की वो मुंबई छोड़ CSK जा सकते हैं। वहीं इसके अलावा अश्विन ने भी इनडायरेक्ट तरीके से इसकी पुष्टि की। अब कुछ महीनो बाद इसका आधिकारिक ऐलान भी हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: SRH और DC के खिलाड़ियों पर चयनकर्ताओं ने जताया भरोसा, वेस्टइंडीज टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा

इस वजह से Hardik Pandya को छोड़ रही है मुंबई इंडिंयस

This is the reason why Mumbai Indians is letting go of Hardik Pandya.
This is the reason why Mumbai Indians is letting go of Hardik Pandya.

आईपीएल 2024 के बाद से जबसे हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान बने हैं। टीम के प्रदर्शन में दिन प्रतिदिन गिरावट ही देखने को मिल रही है। 2024 सीजन में यह टीम प्लेऑफ नहीं जा सकी और 2026 में भी इसका यही हाल रहा। यही नहीं बल्कि इस बीच हार्दिक पांड्या गेंद और बल्ले से भी कुछ कमाल नहीं दिखा पाए और पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। यही नहीं बल्कि हार्दिक का वर्ताव भी फ्रेंचाइजी को ज्यादा अच्छा नहीं लगा। इसके चलते टीम बड़ा फैसला लेने जा रही है।

FAQs

Hardik Pandya किस टीम में जाने वाले हैं?

CSK

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में देखने को मिले ये 4 इमोशनल पल, जब सभी फैंस की आँखों में आ गए आंसू, क्रिकेटर्स तक की आँखें हुई नम

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!