Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

ऑस्ट्रेलिया से भारत शिफ्ट हुई बिग बैश लीग! चेन्नई के मैदान से होगा उद्घाटन, यही खेले जाएंगे मुकाबले

Big Bash League Shifts from Australia to India! Inauguration to Take Place at Chennai Stadium; Matches to Be Played Here.

Big Bash League: ऑस्ट्रेलिया के सबसे रोमांचक टी20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग के सभी मुकाबले ऑस्ट्रेलिया में ही खेले जाते हैं और फैंस का भरपूर मनोरंजन होता है। लेकिन खबर है कि अब इसके मुकाबले ऑस्ट्रेलिया में नहीं बल्कि भारत में होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिग बैश लीग के मैचेस चेन्नई में होने वाले हैं। तो आइए जान लेते हैं क्या है सारा माजरा।

चेन्नई में होंगे Big Bash League के मुकाबले

Big Bash League matches will be held in Chennai.
Big Bash League matches will be held in Chennai.

मीडिया रिपोर्ट्स में मिली जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के बिग बैश लीग (बीबीएल) को भारत लाने की तैयारी की जा रही है और अगर सब कुछ सही रहता है तो इस साल के अंत में इसके मुकाबले इंडिया के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिग बैश लीग के 16वें संस्करण का पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा सकता है।

इस वजह से भारत शिफ्ट होगा टूर्नामेंट

खबर के ही बिग बैश लीग में लगातार घाटा हो रहा है और BBL एडमिनिस्ट्रेटर्स यह कदम ऑस्ट्रेलिया में टूर्नामेंट से हो रहे लगातार फाइनेंशियल नुकसान को कम करने के लिए उठा रहे हैं, ताकि उन्हें इंडियन फैंस मिल सकें और टूर्नामेंट फिर से ग्रो हो सके। इसे ग्रो करने के इरादे से ही इस बार के सीजन में इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के स्टार बाबर आज़म को बुलाया गया था।

यह भी पढ़ें: RR vs LSG मैच में रियान पराग की जगह यशस्वी जायसवाल क्यों कर रहे हैं Rajasthan Royals की कप्तानी? सामने आई बड़ी वजह

दिसंबर में होगी आगामी संस्करण की शुरुआत

बताते चलें कि बीबीएल 15 का फाइनल पर्थ स्कार्चर्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच खेला गया था और यह उम्मीद से काफी ज्यादा दमदार रहा था। इसमें पर्थ स्कार्चर्स ने जीत दर्ज की थी और अब इसके नए सीजन की शुरुआत इसी साल दिसंबर के दूसरे सप्ताह से होने की उम्मीद है।

ज्ञात हो कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों की पांच सदस्यीय टीम ने सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई में आईपीएल मैच भी देखा था और ये यहां मुआयना करने आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह समिति एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम का निरीक्षण करने और शहर को बेहतर ढंग से समझने के लिए यहाँ आई है। हालाँकि इस मामले पर CA की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन बोर्ड के एक अधिकारी के अनुसार, वो भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को और मज़बूत करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई सरकार के सहयोग से चेन्नई में अवसरों की तलाश कर रहे हैं और देखना होगा कि आगे क्या होता है।

FAQs

BBL 2026-27 की शुरुआत कब होगी?
दिसंबर 2026

यह भी पढ़ें: RR vs LSG: लखनऊ के खिलाफ वैभव ने की चौकों-छक्कों की बारिश, राजस्थान को मिली 7 विकेट से जीत; प्लेऑफ की रेस में बरकरार

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!