RR vs LSG: आईपीएल 2026 के 64वें मैच में आज राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हो रहा है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया है। हालांकि, इस मैच में राजस्थान की कप्तानी में बदलाव देखने को मिला है और नियमित कप्तान रियान की जगह यशस्वी जायसवाल कमान संभाल रहे हैं।
इस सीजन यह दूसरा मौका है, जब रियान पराग की जगह यशस्वी जायसवाल को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की कप्तानी का मौका मिला है। इससे पहले गुजरात टाइटंस के खिलाफ 9 मई को जायसवाल ने कमान संभाली थी, क्योंकि पराग हैमस्ट्रिंग में खिंचाव की वजह से पूरी तरह फिट नहीं थे। हालांकि, फिर पराग ने 17 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वापसी की लेकिन अब लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ फिर से बाहर हैं। चलिए जानते हैं कि इस बार उनके बाहर होने की वजह क्या है और जायसवाल को कमान क्यों संभालनी पड़ रही है।
LSG के खिलाफ Rajasthan Royals के कप्तान रियान के बाहर होने की वजह का यशस्वी ने किया खुलासा

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने सीजन के आगाज से पहले रियान पराग को अपना कप्तान नियुक्त किया था और उनकी अगुवाई में टीम ने लगातार चार जीत के साथ सीजन की धमाकेदार शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद टीम की लय खराब हो गई। हालांकि, शुरूआती मैचों में RR का प्रदर्शन अच्छा था लेकिन रियान का बल्ले के साथ कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा था। हालांकि, पिछले कुछ मुकाबलों में उन्होंने फॉर्म में वापसी की। ऐसे में जब प्लेऑफ के लिए हर एक मैच में जीत अहम है तो उनका अनफिट होना टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
टॉस के दौरान यशस्वी जायसवाल ने रियान पराग के बाहर होने के पीछे की वजह बताते हुए कहा,
“उसे हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है और मुझे उम्मीद है कि वह जल्दी ठीक हो जाएगा। इसलिए, वह इस मैच में नहीं खेल रहा है।”
वहीं, राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की कप्तानी करने को लेकर जायसवाल ने कहा,
“यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है और राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करना हमेशा मेरे लिए गर्व की बात है।”
LSG के खिलाफ रियान भले ही कप्तानी न कर रहे हों, लेकिन वह इम्पैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल हैं। लेकिन उनका बल्लेबाजी के लिए आना मुश्किल है, क्योंकि वैभव सूर्यवंशी भी इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट में हैं।
RR vs LSG मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा
इम्पैक्ट प्लेयर्स: वैभव सूर्यवंशी, युद्धवीर सिंह, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, रियान पराग
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव
इम्पैक्ट प्लेयर्स: मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, हिम्मत सिंह, अर्शिन कुलकर्णी
FAQs
RR vs LSG मैच से राजस्थान रॉयल्स के नियमित कप्तान रियान पराग क्यों बाहर हैं?
यह भी पढ़ें: KKR vs MI Playing 11: इधर पथिराना बाहर, उधर हार्दिक-सूर्या की वापसी! जानें दोनों टीमों की प्लेइंग-XI