Jasprit Bumrah: आईपीएल 2026 (IPL 2026) की समाप्ति 31 मई को होगी और इसके तुरंत बाद भारतीय क्रिकेट टीम टेस्ट मैच खेलते दिखाई देगी। भारत को 6 जून से अफगानिस्तान के साथ एक टेस्ट मैच खेलना है। टेस्ट मैच के लिए हर कोई काफी ज्यादा एक्साइटेड है, क्योंकि इसमें भारत की फुल फ्लेज्ड स्क्वाड ही मैदान पर उतर सकती है।
हालांकि इसमें एक छोटा सा ट्वीट है। इस स्क्वाड में भारत के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह खेलते दिखाई नहीं देंगे और उनकी जगह एक 6.5 फीट लंबा खिलाड़ी डेब्यू करेगा। तो आइए जान लेते हैं कौन है वो खिलाड़ी, जो अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू कर सकता है।
Jasprit Bumrah को दिया जा सकता है आराम

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) भारत के सबसे प्रीमियम तेज गेंदबाज हैं और उन्हें बीसीसीआई काफी अच्छी तरीके से खिलाता है। बीसीसीआई बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट का बहुत ही ज्यादा ख्याल रखती है और इसी के तहत उन्हें अफगानिस्तान टेस्ट में आराम दिया जा सकता है और वो आगे फिर भारत के लिए बाद में खेलते दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में इस दौरान उनकी जगह 6.5 फीट के गुरनूर ब्रार को डेब्यू का चांस दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: PBKS vs MI: धर्मशाला में तिलक का तूफ़ान, मुंबई को 6 विकेट से दिलाई जीत, अय्यर की ‘खुली पोल’
Gurnoor Brar कर सकते हैं डेब्यू
25 मई, साल 2000 में मुक्तसर, पंजाब में जन्मे गुरनूर ब्रार एक तेज गेंदबाज हैं, जो की आईपीएल में गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं और उन्होंने डोमेस्टिक में पंजाब के लिए कई मैचों में अच्छी गेंदबाजी भी की हुई है। इसके अलावा वो रेस्ट आफ इंडिया और इंडिया ए के स्क्वाड का भी हिस्सा रह चुके हैं।
गुरनूर ब्रार ने अब तक 18 फर्स्ट क्लास मैचों में कुल 52 विकेट चटकाए हैं और उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 14 रन देकर 5 विकेट रहा है। वहीं 9 लिस्ट ए मैचों की 9 पारियों में उन्होंने 12 विकेट चटकाए हैं। टी20 में 9 मैच में उन्होंने 10 विकेट हासिल कर रखे हैं। फर्स्ट क्लास में उन्होंने एक अर्धशतक के साथ 304 रन. वहीं लिस्ट ए में 26 और टी20 में 18 रन भी बना रखे हैं।
25 वर्षीय गुरनूर ब्रार ने साल 2026 की शुरुआत में विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए अपने प्रदर्शन से सभी को काफी ज्यादा प्रभावित किया था और इसी के चलते उन्हें इंडिया की ओर से खेलने का मौका मिल सकता है। 6.6 फीट लंबे गुरनूर ब्रार अपने ऊंची कद काठी की वजह से काफी कारगर साबित होते हैं और इसी के लिए उन्हें मौका दिया जा सकता है।
यह भी ज्ञात हो कि गुरनूर ब्रार में सिर्फ एक आईपीएल मैच खेला है। वो पंजाब किंग्स के लिए 2023 आईपीएल सीजन में एक मैच खेलते नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने 18 गेंद में 42 रन लुटाए थे। लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं कर पाए थे और उसके बाद से उन्हें कभी भी खेलने का चांस नहीं मिला।
साल 2018 के बाद होगा भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट
भारत और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच लास्ट और पहला टेस्ट साल 2018, जून में ही खेला गया था और इस दौरान भारत को लीड करने की जिम्मेदारी अजिंक्य रहाणे संभाल रहे थे और रहाणे की अगुआई में भारत ने उस सीरीज को एक पारी और 262 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया था। अब देखना होगा कि इस बार इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहेगा और इंडिया कितने रनों से मैच जीतेगी।
FAQs
गुरनूर ब्रार की उम्र क्या है?
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के स्क्वॉड चयन की डेट आई सामने, इन 15 खिलाड़ियों को मिलेगी अफगानिस्तान सीरीज में जगह