PBKS vs MI Match Report: IPL 2026 के 58वें मैच में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया। धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में पहले खेलते हुए पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 200/8 का स्कोर बनाया, जवाब में मुंबई की टीम ने 19.5 ओवर में 205/4 का स्कोर बनाकर 201 का लक्ष्य आसानी के साथ हासिल कर लिया। इस सीजन यह मुंबई की चौथी जीत है। वहीं, पंजाब की लगातार पांचवीं हार है, जिसके कप्तान श्रेयस अय्यर आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं।
पंजाब की अच्छी शुरुआत, PBKS vs MI के पावरप्ले में बनाए 50 से ज्यादा रन

PBKS vs MI मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता और पंजाब किंग्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इसका फायदा प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की जोड़ी ने उठाया। दोनों ने बहुत तूफानी शुरुआत तो नहीं दिलाई लेकिन पांचवें ओवर में स्कोर को 50 के पार पहुंचाया। हालांकि, फिर 53 के स्कोर पर पहला झटका लग गया और प्रियांश 17 गेंदों में 22 रनों की पारी खेलकर चलते बने।
प्रभसिमरन-कोनॉली की साझेदारी के बाद विकेटों की झड़ी, PBKS vs MI मैच में पंजाब की पारी डगमगाई
प्रियांश के आउट होने के बाद, कूपर कोनॉली क्रीज पर आए और उन्होंने प्रभसिमरन सिंह का अच्छा साथ दिया। प्रभसिमरन अपना अर्धशतक पूरा करने में सफल रहे लेकिन फिर 57 के निजी स्कोर पर 12वें ओवर में आउट हो गए। उनके और कोनॉली के बीच दूसरे विकेट के लिए 35 गेंदों में 57 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि, इस जोड़ी के टूटे ही PBKS vs MI मैच में पंजाब की पारी में विकेटों की झड़ी सी लग गई।
सबसे पहले कप्तान श्रेयस अय्यर आउट हुए, जिन्होंने चौका लगाकर खाता खोला, लेकिन फिर बोल्ड हो गए। इसके बाद, 111 के ही स्कोर पर कोनॉली भी 21 रन बनाकर आउट हो गए। आगे तीन और विकेट जल्दी-जल्दी गिरे, जिससे PBKS vs MI मैच में पंजाब का स्कोर 140/7 हो गया।
लोअर ऑर्डर का कमाल, पंजाब ने PBKS vs MI मैच में बनाया 200 का स्कोर
इस सीजन अपना पहला मैच खेल रहे ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजई ने आक्रामक बल्लेबाजी की और 17 गेंदों में 38 रन बनाकर पंजाब की पारी में जान फूंक दी। इसके बाद, इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए विष्णु विनोद ने 8 गेंदों में 15* और जेवियर बार्टलेट ने 7 गेंदों में 18* रन बनाकर पंजाब के स्कोर को 200 तक पहुंचा दिया। PBKS vs MI मैच में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट शार्दुल ठाकुर ने लिए।
रिकेल्टन की शानदार पारी, PBKS vs MI मैच में रोहित फ्लॉप
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को MI vs PBKS मैच में रयान रिकेल्टन ने तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने 23 गेंदों में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 48 रनों कि पारी खेली। इस दौरान रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। हालांकि, पावरप्ले खत्म होते ही रिकेल्टन आउट हो गए।
इसके बाद, बल्लेबाजी करने आए नमन धीर भी खास कमाल नहीं कर पाए और 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रोहित का विकेट 10वें ओवर में गिरा लेकिन वह अपनी लय में नहीं दिखे और उनके बल्ले से 26 गेंदों में 25 रनों की बेहद धीमी पारी आई।
तिलक वर्मा का तूफानी अर्धशतक, PBKS vs MI मैच में बने मुंबई की जीत के हीरो
PBKS vs MI मैच में मुंबई के 88/3 के स्कोर से पारी को आगे बढ़ाने का जिम्मा तिलक वर्मा ने उठाया। तिलक ने तेजी से रन बटोरे और शेरफेन रदरफोर्ड के साथ 61 रनों की साझेदारी करते हुए अपनी टीम को मैच में बनाए रखा। हालांकि, रदरफोर्ड की पारी धीमी रही और उन्होंने 21 गेंदों में 20 रन बनाए।
तिलक ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और अपनी तूफानी बल्लेबाजी से आखिरी के ओवरों में भी पंजाब को वापसी का मौका नहीं दिया। उनका बखूबी साथ विल जैक्स ने भी दिया। इन दोनों ने 20 गेंदों में 56 रनों की अविजित साझेदारी करते हुए PBKS vs MI मैच में मुंबई को अंतिम ओवर में जीत दिला दी। तिलक ने 33 गेंदों में 75* रन बनाए। वहीं, विल जैक्स 10 गेंदों में 25 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब किंग्स की तरफ से अजमतुल्लाह ओमरजई ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।
FAQs
PBKS vs MI मैच में कौन सी टीम विजेता रही?
यह भी पढ़ें: आईपीएल 2026 के बीच विराट कोहली का बड़ा ऐलान, इंडिया के लिए खेलने से किया मना