Posted inक्रिकेट (Cricket)

टीम इंडिया के स्क्वॉड चयन की डेट आई सामने, इन 15 खिलाड़ियों को मिलेगी अफगानिस्तान सीरीज में जगह

Team India Squad Selection Date Revealed: These 15 Players to Secure a Spot in the Afghanistan Series

Team India: आईपीएल 2026 के समाप्ति के तुरंत बाद भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के साथ टेस्ट और वनडे सीरीज खेलनी है, जिसके लिए बीते कुछ समय से लगातार चर्चा चल रही है। हालांकि अब फाइनली इन चर्चाओं पर फुल स्टॉप लगने जा रहा है, क्योंकि बहुत ही जल्द बीसीसीआई आधिकारिक तौर पर टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड का ऐलान करने वाली है। तो आइए जान लेते हैं कि किन खिलाड़ियों को स्क्वाड में मौका मिलने जा रहा है।

6 जून से शुरू होगी सीरीज

बता दें कि भारत और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच आईपीएल की समाप्ति के तुरंत बाद एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टेस्ट मैच 6 से 10 जून के बीच होगा। वहीं वनडे सीरीज 14 जून से शुरू होकर 20 जून तक चलेगी। इस सीरीज के बाद भारत आयरलैंड और इंग्लैंड के साथ खेलते नजर आने वाली है। इस सीरीज को लेकर काफी ज्यादा चर्चा चल रही है और इसी को लेकर बड़ी अपडेट आई है।

यह भी पढ़ें: ओवरटन-धोनी बाहर, LSG के खिलाफ मैच से पहले गायकवाड़ और फ्लेमिंग ने तैयार की CSK की प्लेइंग 11

19 मई को होगा स्क्वाड का ऐलान

The BCCI is officially set to announce the squad for the upcoming series between India and Afghanistan on May 19.
The BCCI is officially set to announce the squad for the upcoming series between India and Afghanistan on May 19.

भारत और अफगानिस्तान टीम के बीच होने जा रही सीरीज के लिए बीसीसीआई आधिकारिक तौर पर स्क्वाड का ऐलान 19 मई को करने वाली है। लेकिन जसप्रीत बुमराह को इस दौरान टेस्ट स्क्वाड में जगह नहीं दिया जाएगा। उन्हें आराम मिल सकता है और उनकी जगह गुरनूर ब्रार दिखाई दे सकते हैं।

हालांकि वनडे स्क्वाड लगभग पूरी तरह से वही रहेगी, जो पहले चुनी गई थी। लेकिन खबर है कि अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा में से किसे मौका दिया जाए इसको लेकर चर्चा चलने वाली है।

भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

भारत का संभावित टेस्ट स्क्वाड: केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, देवदत्त पडिक्कल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और गुरनूर ब्रार।

भारत का संभावित वनडे स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, रवींद्र जड़ेजा/ अक्षर पटेल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह और यशस्वी जायसवाल।

भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल

टेस्ट मैच, 6-10 जून, 2026 नया चंडीगढ़ (महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम)

पहला वनडे: 14 जून, 2026, धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)
दूसरा वनडे: 17 जून, 2026, लखनऊ (एकाना क्रिकेट स्टेडियम)
तीसरा वनडे: 20 जून, 2026, चेन्नई (एमए चिदंबरम स्टेडियम).

FAQs

भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज की शुरुआत कब होगी?
6 जून से

यह भी पढ़ें: PBKS vs MI मैच के 21 बड़े रिकॉर्ड, मुंबई ने ऑस्ट्रेलिया-RCB को पछाड़ा; श्रेयस की विनिंग स्ट्रीक का हुआ अंत

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!