Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

Rajasthan Royals और Vaibhav Sooryavanshi पर FIR! ‘बाल श्रम’ के आरोप, मामला गरमाया

FIR against Rajasthan Royals and Vaibhav Sooryavanshi! Allegations of 'child labour', the matter heated up

Vaibhav Sooryavanshi, Rajasthan Royals: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अन्य सभी टीमों के दांत अपनी बल्लेबाजी से खट्टे कर दिए हैं। वैभव सूर्यवंशी लगातार मैचों में अपने प्रदर्शन में इजाफा करते जा रहे हैं और उससे उनकी टीम को भी काफी फायदा मिल रहा है।

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में 400 से ज्यादा रन बना चुके हैं। लेकिन अब वह और उनकी टीम परेशानी में पड़ने जा रही है, क्योंकि अब वो चाइल्ड लेबर केस में फसने जा रहे हैं।

राजस्थान रॉयल्स पर होने जा रहा है FIR

बता दें कि सामाजिक कार्यकर्ता शिवकुमार नायक ने राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी के खिलाफ बाल मजदूरी का आरोप लगाते हुए एफआईआर (FIR) दर्ज कराने की धमकी दी है।

कर्नाटक के सामाजिक कार्यकर्ता ने एक न्यूज डिबेट में शामिल होने के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि अगर वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में खेलते हैं तो वो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ FIR दर्ज कराएंगे।

शिवकुमार नायक ने राजस्थान पर बाल मजदूरी का आरोप लगाया है और कहा कि 15 साल की उम्र में वैभव को क्रिकेट खेलने के जगह अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: चेन्नई को जीत से हुआ फायदा, छठी हार से दिल्ली के लिए बजी खतरे की घंटी; जानें DC vs CSK मैच के बाद अंक तालिका का हाल

शिवकुमार नायक ने कही ये बात

एक TV शो के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता शिवकुमार नायक ने कहा, “राजस्थान रॉयल्स का ये 15 साल का लड़का वैभव सूर्यवंशी शोषण का शिकार हो रहा है। वह अभी बच्चा है, सिर्फ 15 साल का, और उसे IPL जैसे बड़े टूर्नामेंट में प्रोफेशनल क्रिकेट खिलाया जा रहा है। यह पूरी तरह से बाल मजदूरी जैसा है। इतनी छोटी उम्र में एक नाबालिग बच्चे को इतने बड़े लीग में कैसे खेलाया जा सकता है? उसे इस उम्र में क्रिकेट खेलने के बजाय अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए, स्कूल जाना चाहिए और अपनी शिक्षा पूरी करनी चाहिए। इससे दूसरे बच्चों पर भी गलत असर पड़ता है।”

कुछ ऐसा है Vaibhav Sooryavanshi का रिकॉर्ड

Vaibhav Sooryavanshi's record looks something like this.

बताते चलें कि वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2025 सीजन के दौरान आरआर ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था और तब से अब तक उन्होंने 17 मैचों की 17 पारियों में 656 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 103 के बेस्ट स्कोर के साथ 2 शतक और 3 अर्धशतक आए हैं। उन्होंने 38.58 की औसत और 224.65 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की कुटाई की है।

FAQs

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में कितने रन बनाए हैं?
656 रन

यह भी पढ़ें: DC vs CSK Stats: संजू सैमसन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, दिल्ली बनी सीजन की सबसे खराब टीम

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!