IPL 2026 Points Table After DC vs CSK Match: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 48वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। स्लो पिच के कारण मुकाबला ज्यादा हाई स्कोरिंग नहीं रहा और आखिरी में चेन्नई की टीम ने दिल्ली को 8 विकेट से धूल चटाने का काम किया। पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली ने 156 का टारगेट सेट किया, जिसका पीछा करते हुए चेन्नई ने 18वें ओवर में ही 159/2 का स्कोर बनाकर जीत दर्ज कर ली।
मैच में टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए। इस दौरान इम्पैक्ट प्लेयर समीर रिजवी ने सबसे ज्यादा 40 रनों की नाबाद पारी खेली। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से नूर अहमद ने सर्वाधिक दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा का करते हुए चेन्नई की टीम ने 17.3 ओवर में ही गेम खत्म कर दिया। संजू सैमसन ने नाबाद 87 रन बनाए। वहीं, कार्तिक शर्मा ने भी 41 रनों की नाबाद पारी खेली।
इस मुकाबले के नतीजे के बाद, IPL 2026 Points Table में कुछ खास हलचल तो नहीं हुई है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स को थोड़ा फायदा मिला है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई हैं।
दिल्ली को हराने के बाद, IPL 2026 Points Table में CSK का NRR हुआ बेहतर

खराब प्रदर्शन के कारण चेन्नई सुपर किंग्स पर प्लेऑफ की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था लेकिन लगातार दो मैचों में 8 विकेट से जीत के कारण अब टीम थोड़ा बेहतर स्थिति में नजर आ रही है। दिल्ली कैपिटल्स को बड़े अंतर से हराने के बावजूद IPL 2026 Points Table में CSK की पोजीशन तो नहीं बदली, लेकिन नेट रन रेट में सुधार हुआ है।
चेन्नई की टीम 10 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक लेकर IPL 2026 Points Table में छठे स्थान पर है। उसका नेट रन रेट मैच से पहले +0.005 था, जो अब +0.151 हो गया है।
दिल्ली कैपिटल्स की छठी हार, IPL 2026 Points Table में टीम की हालत खराब
अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स का लचर प्रदर्शन जारी है और उसे घरेलू मैदान पर भी लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। चेन्नई के खिलाफ शिकस्त इस सीजन उसकी छठी हार है। इस तरह डीसी के खाते में 10 मैचों में सिर्फ 4 जीत के साथ 8 ही अंक हैं और IPL 2026 Points Table में टीम सातवें स्थान पर है। यहां से प्लेऑफ की राह काफी मुश्किल हो गई है और अब टीम को लगभग अपने हर मैच में जीत दर्ज करनी होगी।
DC vs CSK मैच के बाद IPL 2026 Points Table
| स्थान | टीम का नाम | मैच | जीते | हारे | बेनतीजा | अंक | नेट रन रेट |
| 1 | पंजाब किंग्स | 9 | 6 | 2 | 1 | 13 | +0.855 |
| 2 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 9 | 6 | 3 | 0 | 12 | +1.420 |
| 3 | सनराइजर्स हैदराबाद | 10 | 6 | 4 | 0 | 12 | +0.644 |
| 4 | राजस्थान रॉयल्स | 10 | 6 | 4 | 0 | 12 | +0.510 |
| 5 | गुजरात टाइटंस | 10 | 6 | 4 | 0 | 12 | -0.147 |
| 6 | चेन्नई सुपर किंग्स | 10 | 4 | 5 | 10 | 8 | +0.151 |
| 7 | दिल्ली कैपिटल्स | 10 | 4 | 6 | 0 | 8 | -0.949 |
| 8 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 9 | 3 | 5 | 1 | 7 | -0.539 |
| 9 | मुंबई इंडियंस | 10 | 3 | 7 | 0 | 6 | -0.649 |
| 10 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 9 | 2 | 7 | 0 | 4 | -1.076 |
FAQs
IPL 2026 Points Table में चेन्नई सुपर किंग्स के कितने अंक हो गए हैं?
IPL 2026 Points Table में दिल्ली कैपिटल्स किस स्थान पर है?
यह भी पढ़ें: DC vs CSK: चेन्नई ने दिल्ली को 8 विकेट से दी मात, संजू सैमसन की मैच जिताऊ पारी; केएल राहुल हुए फ्लॉप