Posted inक्रिकेट (Cricket)

MI vs SRH मैच के बाद IPL 2026 Points Table: हैदराबाद को लगातार पांचवीं जीत से जबरदस्त फायदा, राजस्थान को हुआ नुकसान, प्लेऑफ की रेस से मुंबई बाहर

MI vs SRH मैच के बाद IPL 2026 Points Table: हैदराबाद को लगातार पांचवीं जीत से जबरदस्त फायदा, राजस्थान को हुआ नुकसान, प्लेऑफ की रेस से मुंबई बाहर

IPL 2026 Points Table Update After MI vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में 29 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच वानखेड़े स्टेडियम में सीजन का 41वां मैच खेला गया। इस मुकाबले में हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास के चौथे सबसे बड़े सफल चेज का रिकॉर्ड बनाते हुए मुंबई को 6 विकेट से हरा दिया। 244 के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम को कुछ खास परेशानी नहीं हुई और उसने 18.4 ओवर में ही 249 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के हीरो ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन रहे। हेड ने 30 गेंदों में 76 रनों की धुआंधार पारी खेली। वहीं, क्लासेन ने नाबाद रहकर 62 रन बनाए। इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने 45 और सलिल अरोड़ा ने 30 रनों की नाबाद पारी खेली। इससे पहले मुंबई इंडियंस की तरफ से रयान रिकेल्टन ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 123 रन बनाए और आखिर तक नाबाद रहे। हालांकि, उनकी पारी पर गेंदबाजों ने पानी फेर दिया।

इस धमाकेदार जीत के कारण IPL 2026 Points Table में सनराइजर्स हैदराबाद को जबरदस्त फायदा हुआ है। वहीं, मुंबई इंडियंस हार के बाद, प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है।

IPL 2026 Points Table में SRH ने तीसरे स्थान पर जमाया कब्जा, RR एक स्थान खिसकी

MI vs SRH मैच के बाद IPL 2026 Points Table: हैदराबाद को लगातार पांचवीं जीत से जबरदस्त फायदा, राजस्थान को हुआ नुकसान, प्लेऑफ की रेस से मुंबई बाहर

मुंबई इंडियंस ने दमदार बल्लेबाजी की बदौलत एक मुश्किल टारगेट सेट किया था और लग रहा था कि अब सनराइजर्स हैदराबाद का विजय रथ लगातार चार जीत के बाद रुक जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। SRH के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और अपनी टीम को लगातार पांचवीं जीत दिलाई। इसकी मदद से अब IPL 2026 Points Table में पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम एक स्थान के फायदे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, वहीं तीसरे स्थान पर मौजूद राजस्थान रॉयल्स को एक स्थान नीचे खिसकना पड़ा है और टीम अब चौथे पायदान पर है।

IPL 2026 Points Table में तीसरे स्थान पर मौजूद सनराइजर्स हैदराबाद के 12 अंक हैं। वहीं, राजस्थान रॉयल्स के भी 12 अंक हैं लेकिन NRR के मामले में SRH आगे है। हालांकि, RCB का नेट रन रेट अच्छा है, इसी वजह से वो बराबर अंक के बावजूद हैदराबाद से एक स्थान ऊपर है। जबकि टॉप पर 13 अंक के साथ पंजाब किंग्स मौजूद है।

मुंबई की हालत खराब, IPL 2026 Points Table में नौवें स्थान पर मौजूद

इस सीजन अभी तक मुंबई इंडियंस कभी लगातार दो मैचों में अच्छा ही नहीं कर पाई है। GT के खिलाफ 99 रनों की जीत से उम्मीदों को बल मिला था लेकिन फिर CSK ने 103 रनों से हराया और अब SRH ने 6 विकेट से मात दी। इस तरह 8 मैचों में टीम को सिर्फ 2 जीत नसीब हुई हैं और 6 हार के साथ 4 अंक लेकर IPL 2026 Points Table में MI नौवें स्थान पर हैं। उससे नीचे सिर्फ लखनऊ सुपर जायंट्स ही है, जिसका हाल भी मुंबई की तरह ही है।

IPL 2026 Points Table में पांचवें स्थान पर 8 अंक के साथ गुजरात टाइटंस है। वहीं, CSK की टीम 6 अंक के साथ छठे स्थान पर है। जबकि इतने ही अंकों के साथ DC सातवीं पोजीशन पर है। आठवें स्थान पर 5 अंक के साथ KKR है।

MI vs SRH मैच के बाद IPL 2026 Points Table अपडेट

स्थान टीम का नाम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 पंजाब किंग्स 8 6 0 1 13 +1.043
2 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 8 6 2 0 12 +1.919
3 सनराइजर्स हैदराबाद 9 6 3 0 12 +0.832
4 राजस्थान रॉयल्स 9 6 3 0 12 +0.617
5 गुजरात टाइटंस 8 4 4 0 8 -0.475
6 चेन्नई सुपर किंग्स 8 3 5 0 6 -0.121
7 दिल्ली कैपिटल्स 8 3 5 0 6 -1.06
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 8 2 6 1 5 -0.751
9 मुंबई इंडियंस 8 2 6 0 4 -0.784
10 लखनऊ सुपर जायंट्स 8 2 6 0 4 -1.106

FAQs

IPL 2026 Points Table में मुंबई इंडियंस को हराकर सनराइजर्स हैदराबाद किस पोजीशन पर पहुंच गई है?
तीसरे स्थान

यह भी पढ़ें: MI vs SRH: हैदराबाद ने मुंबई के उड़ाए होश, चौथे सबसे बड़े रन चेज को दिया अंजाम, रिकेल्टन के शतक पर भारी पड़े हेड-क्लासेन

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!