Kartik Tyagi: आईपीएल 2026 में बीते दिन LSG और KKR के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले को सुपर ओवर में जाकर केकेआर ने जीता। लेकिन यह मैच सुपर ओवर में नहीं जाता अगर कार्तिक त्यागी अपने अंतिम ओवर को सही से कराते। उन्होंने लास्ट ओवर में तो बीमर डाली। इस वजह से गेम लखनऊ की ओर झुक गया। हालांकि इस दौरान एक और चीज देखने को मिली दो बीमर डालने के बावजूद उन्हें गेंदबाजी जारी रखने दिया गया। जबकि अन्य गेंदबाजों से गेंदबाजी छीन ली जाती है।
Kartik Tyagi ने डाली दो बीमर

दरअसल, रविवार को आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया। यह मैच बेहद ही रोमांचक रहा और इसमें आईपीएल 2026 में पहली बार सुपर ओवर देखने को मिला।
इस दौरान केकेआर ने LSG को 156 रनों का लक्ष्य दिया और इस बीच मैच जीतने के लिए आखिरी ओवर में लखनऊ को 17 रनों की जरूरत थी। इसका बचाव करना का जिम्मा युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी को सौंपा गया और वो दबाव में आ गए।
उन्होंने एलएसजी के हिम्मत सिंह को कमर से ऊपर की दो फुल टॉस गेंदें फेंकीं । आमतौर पर, अगर कोई गेंदबाज दो ऊंची फुल टॉस गेंदें फेंकता है, तो उसे मैच में आगे गेंदबाजी करने से रोक दिया जाता है। हालांकि कल थोड़े देर बातचीत के बाद एक बार फिर त्यागी को गेंदबाजी सौंप दी गई और उन्होंने बिना किसी प्रॉब्लम ओवर पूरा किया।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: बोरिया-बिस्तर पैक! अब नहीं बचा कोई चांस, 3 टीमों का प्लेऑफ सपना चकनाचूर
ये है गेंदबाजी का नियम
बता दें कि IPL 2026 प्लेइंग कंडीशंस के क्लॉज़ 41.7 के अनुसार, “अनफेयर” और “डेंजरस” डिलीवरी में साफ़ अंतर होता है। इन नियमों के तहत, किसी बॉलर को दूसरी “खतरनाक” गेंद फेंकने पर ही सस्पेंशन का सामना करना पड़ता है।
क्लॉज़ 41.7.1 में लिखा है: “कोई भी डिलीवरी जो पॉपिंग क्रीज़ पर सीधे खड़े स्ट्राइकर की कमर की ऊंचाई से ऊपर पिच किए बिना पास होती है, या पास हो सकती थी, उसे गलत माना जाएगा, चाहे उससे फिजिकल चोट लगने की संभावना हो या न हो। अगर बॉलर ऐसी डिलीवरी करता है, तो अंपायर तुरंत नो बॉल का सिग्नल देगा।”
क्लॉज़ 41.7.2 में आगे कहा गया है: “41.7.1 में बताई गई गेंद फेंकना भी खतरनाक है अगर बॉलर एंड का अंपायर मानता है कि स्ट्राइकर को चोट लगने का खतरा है। यह फैसला लेते समय, अंपायर को: स्ट्राइकर के पहने हुए किसी भी प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट को नज़रअंदाज़ करना चाहिए; और इन बातों का ध्यान रखना चाहिए: गेंद की स्पीड, ऊंचाई और दिशा, स्ट्राइकर का स्किल, और ऐसी गेंदें बार-बार फेंकना।”
दो ‘फुल टॉस’ गेंदें फेंकने के बाद कार्तिक को गेंदबाज़ी से हटा लिया गया था, क्योंकि KKR ने उनकी जगह अनुकूल रॉय को लाने की योजना बनाई थी। लेकिन बाद में उन्हें वापस बुला लिया गया, क्योंकि अंपायरों ने यह स्पष्ट किया कि इस मामले में निलंबन का नियम लागू नहीं होता, क्योंकि दूसरी ‘फुल टॉस’ गेंद ‘खतरनाक’ नहीं थी।’
FAQs
Kartik Tyagi की उम्र क्या है?
Kartik Tyagi ने आईपीएल में कितने विकेट लिए हैं?
यह भी पढ़ें: IPL के बीच बड़ा ट्विस्ट! Rishabh Pant अब नहीं रहेंगे कप्तान, अफ्रीका का ये जांबाज संभालेगा जिम्मेदारी