MS Dhoni: इंडियन क्रिकेट और आईपीएल को एक अलग स्तर पर पहुंचाने वाले एमएस धोनी आईपीएल 2026 में अब तक खेलते दिखाई नहीं दिए हैं। फैंस उन्हें खेलते देखने के लिए बेकरार हैं और हर मैच में उनका इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब उनका यह इंतजार कभी पूरा नहीं हो पाएगा, क्योंकि धोनी (MS Dhoni) पूरे आईपीएल 2026 बाहर ही रहेंगे। इस बात की जानकारी चेन्नई सुपर किंग्स ने दे दी है।
आईपीएल 2026 में इंजरी के कारण नहीं खेल रहे MS Dhoni

मालूम हो कि काल्फ इंजरी की वजह से एमएस धोनी (MS Dhoni) आईपीएल 2026 में अब तक खेलते दिखाई नहीं दिए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में टीम अच्छा और खराब दोनों प्रदर्शन करते नजर आई है। बीते सीजन के तरह इस सीजन यह टीम अंक तालिका में सबसे अंतिम पायदान पर नहीं है।
लेकिन टॉप 5 में भी नहीं है। फैंस धोनी के वापसी का इंतजार कर रहे हैं। मगर अब उनकी वापसी संभव नहीं है। इस बात की जानकारी चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने दी है।
स्टीफन फ्लेमिंग ने कही यह बात
सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया कि वार्म अप मैच के दौरान एमएस धोनी (MS Dhoni) के पिंडली में खिंचाव आ गया था और वह इस समय फिजियो के साथ कड़ी मेहनत कर रहे हैं। फ्लेमिंग ने बताया कि धोनी इस समय रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और पिंडली की चोट से उभरना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि अगर वह फिर से दौड़ना शुरू करते हैं तो चोट बढ़ सकती है। इसके चलते उन्हें टीम से बाहर होना पड़ सकता है।
फ्लेमिंग ने बताया कि धोनी (MS Dhoni) पिंडली में हरकत लाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। लेकिन बीच में एक झटका लगा, इसलिए इसमें हमारी सोच से ज्यादा समय लग गया। 53 वर्षीय हेड कोच ने आगे कहा कि हम बस उनकी तरफ से हरी झंडी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। मैं बस इतना ही कह सकता हूं, वो लगातार ठीक हो रहे हैं और अपनी तरफ से मैदान पर वापसी के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: फैंस हैरान! बच्चों से फोटो के बदले पैसे मांगते नजर आए Vaibhav Sooryavanshi, PHOTO की लगाई ये कीमत
आर अश्विन ने कही ये बात
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से भी यही बात कही की एमएस धोनी आईपीएल 2026 में हमें खेलते नजर नहीं आएंगे। अश्विन का मानना है कि धोनी का 11 में शामिल होना सीएसके के लिए किसी भी तरीके से फायदेमंद नहीं होगा।
अभी भी CSK प्लेऑफ में अपनी जगह बना सकती है। ऐसे में वो धोनी को शामिल कर अपना एक प्लेयर नुकसान नहीं करना चाहेगी। अगर यह टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाती है तो धोनी हमें खेलते दिखाई दे सकते हैं।
FAQs
MS Dhoni ने आईपीएल में कितने रन बनाए हैं?
MS Dhoni की उम्र क्या है?
यह भी पढ़ें: IPL 2026: बोरिया-बिस्तर पैक! अब नहीं बचा कोई चांस, 3 टीमों का प्लेऑफ सपना चकनाचूर