Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा, शाहीन अफरीदी कप्तान, रिजवान बाहर

Pakistan Cricket Board Announces Pakistan Squad for the Series: Shaheen Afridi Named Captain, Rizwan Left Out.

Pakistan Team for Australia Odi Series: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज की समाप्ति के बाद अब ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज होने जा रही है, जिसके लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है और इस स्क्वाड में एक से बढ़कर एक खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। लेकिन पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान को शामिल नहीं किया गया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने किया Pakistan Team के स्क्वाड का ऐलान

The Pakistan Cricket Board has announced the Pakistan team squad.
The Pakistan Cricket Board has announced the Pakistan team squad.

बता दें कि 30 मई से पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज पाकिस्तान में खेली जाएगी। पहला ODI 30 मई को रावलपिंडी, वहीं दूसरा ODI 2 जून को लाहौर को अंतिम ODI 4 जून को लाहौर में ही होगा। इस सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में 16 मेंबर स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। लेकिन इसमें पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान को मौका नहीं दिया गया है।

यह भी पढ़ें: GT vs CSK Match Stats : गिल-साई की तूफानी साझेदारी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, CSK के नाम दर्ज हुए शर्मनाक रिकॉर्ड; मैच में बने सभी 24 रिकॉर्ड्स पर एक नजर

शाहीन अफरीदी की अगुआई में खेलेंगे ये खिलाड़ी

PCB ने एक बार फिर शाहीन शाह अफरीदी पर ही भरोसा जताया है और उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए पाक टीम (Pakistan Team) की जिम्मेदारी सौंपी है। बोर्ड ने इस सीरीज के लिए स्क्वाड में बाबर आज़म, हारिस रऊफ़, नसीम शाह, शादाब खान और सुफ़यान मोक़िम को भी शामिल किया है, जोकि मार्च में बांग्लादेश के ख़िलाफ़ हुई गई वनडे सीरीज़ का हिस्सा नहीं थे।

इसके अलावा (Pakistan Team) स्क्वाड में अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास और रोहैल नाजिर को डेब्यू का चांस मिला है। यानी तीनों ने एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है और हो सकता है कि उन्हें इसी सीरीज के दौरान अपना वनडे डेब्यू करने का मौका मिल जाए।

लास्ट सीरीज में खेलते दिखाई दिए सलमान अली आगा, अब्दुल समद, अबरार अहमद, माज़ सदाकत, मोहम्मद गाज़ी घोरी, साहिबज़ादा फरहान और शमील हुसैन ने एक बार फिर टीम में जगह बनाने में सफलता अर्जित की है। बोर्ड ने उस्मान खान के बीमारी के कारण उपलब्ध नहीं होने की वजह से मोहम्मद गाजी घोरी और रोहैल नाजिर को विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर स्क्वाड में जगह दी है।

ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए Pakistan Team का स्क्वाड

शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), सलमान अली आगा, अब्दुल समद, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, हारिस रऊफ, माज सदाकत, गाजी गोरी, नसीम शाह, रोहेल नजीर, साहिबजादा फरहान, शादाब खान, शमील हुसैन और सुफयान मोकिम।

ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तान टूर का शेड्यूल

  • पहला ODI: 30 मई, रावलपिंडी
  • दूसरा ODI: 2 जून, लाहौर
  • तीसरा ODI: 4 जून, लाहौर

FAQs

पाकिस्तान वनडे टीम का नया कप्तान कौन है?
शाहीन शाह अफरीदी

यह भी पढ़ें: LSG vs PBKS Streaming Guide: टीवी से मोबाइल तक, यहां देखें पंजाब बनाम लखनऊ मैच LIVE

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!