Ishan Kishan, Team India Captain: लास्ट कुछ समय से भारतीय क्रिकेट टीम के अगले टी20 कप्तान को लेकर लगातार चर्चा चल रही है। हर दिन एक नए कप्तान को लेकर रिपोर्ट सामने आ रही है। बीते 5 दिन में करीब 5 कप्तानों के नाम सामने आ गए हैं।
अब इसमें सबसे अगला नाम ईशान किशन का आया है। तो आइए जान लेते हैं क्या है माजरा और ईशान किशन कब से कप्तानी करते दिखाई दे सकते हैं।
सूर्यकुमार यादव को कप्तान पद से हटाने की तैयारी में है बीसीसीआई
बता दें कि सूर्यकुमार यादव की उम्र 35 साल हो गई है और वह लास्ट कुछ समय से बतौर बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप हो रहे हैं, जिस वजह से बीसीसीआई उनसे पीछा छुड़ाना चाह रही है और उन्हें कप्तान पद से हटाना चाहती है।
रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई ने उन्हें कप्तान पद से हटाने की सारी तैयारी कर ली है और आईपीएल 2026 के बाद होने वाली सीरीज से ही एक अलग कप्तान इंडिया की कप्तानी करता दिखाई देगा। हालिया रिपोर्ट के अनुसार वह कप्तान ईशान किशन हो सकते हैं।
Ishan Kishan को बनाया जा सकता Team India का अगला कप्तान

क्रीक ब्लॉगर के इंद्रनील बसु की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टी20 टीम के अगले कप्तान बनने की रेस में ईशान किशन का नाम भी शामिल हो चुका है और अगर सब कुछ सही रहता है तो बीसीसीआई ईशान किशन को कैप्टंसी सौंप सकती है। चूंकि उन्होंने आईपीएल और इससे पहले डोमेस्टिक में अपनी कप्तानी में काफी कमाल किया।
🚨 ISHAN KISHAN IN LEADERSHIP ROLE 🚨
– Ishan Kishan is one of the names for the next Indian T20 Captain. [Indranil Basu from Cric Blogger] pic.twitter.com/lRwoOItJ5M
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 11, 2026
इन-इन खिलाड़ियों का नाम भी चल रहा आगे
बता दें कि इस समय कप्तानी के रेस में जो खिलाड़ी सबसे आगे चल रहा है वो कोई और नहीं बल्कि श्रेयस अय्यर हैं। अय्यर के अलावा शुभमन गिल, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या का नाम भी कप्तानी के रेस में शामिल है। हालांकि इसमें से कप्तान कौन होगा यह पता अब बाद में ही चलेगा। लेकिन लगातार एक नए कप्तान की खबर से फैंस भी काफी परेशान हैं और काफी विवाद चल रहा है।
आयरलैंड के साथ पहली टी20 सीरीज खेलेगी टीम इंडिया
भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के साथ दो टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके बाद इंडिया इंग्लैंड के साथ पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके लिए बीसीसीआई टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान जून के स्टार्टिंग में ही करेगी और उस समय ही पता चल सकेगा की बोर्ड भारतीय टीम का अगला कप्तान किसे बना रही है।
FAQs
टीम इंडिया को अगली टी20 सीरीज किससे खेलनी है?
यह भी पढ़ें: मर्यादाएं भूले RCB के Tim David, मुंबई इंडियंस को दिखाई ‘मिडल फिंगर’, अब झेलना पड़ेगा बैन