Tim David Middle Finger Gesture Towards MI: आईपीएल 2026 में पहली बार रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबले का आयोजन हुआ, जो इस सीजन के सबसे रोमांचक मैचों में से एक रहा। यह मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया, जिसमें आखिरी गेंद पर विजेता का फैसला हुआ और RCB ने 2 विकेट से बाजी मार ली। लो स्कोरिंग मैच होने के बावजूद रोमांच की कमी नहीं रही और फैंस का पैसा वसूल हुआ।
इस मैच में एक समय लग रहा था कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हार का सामना करना पड़ेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अंत में नतीजा उनके पक्ष में रहा। हालांकि, मैच के बाद RCB के टिम डेविड (Tim David) गलत कारणों से सुर्खियां बटोर रहे हैं और उन्हें अपनी गलती के कारण भारी जुर्माना या बैन भी झेलना पड़ सकता है।
MI पर RCB की जीत के बाद टिम डेविड (Tim David) ने दिखाई मिडिल फिंगर

दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के मुकाबले के आखिरी पलों की एक क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें टिम डेविड (Tim David) जश्न मनाते नजर आते हैं और फिर दोनों हाथ ऊपर करते हुए मिडिल फिंगर दिखाते हैं। दावा किया जा रहा है कि यह क्लिप मुंबई पर बेंगलुरु की जीत की है और उसी दौरान डेविड ने ये इशारा किया।
रन चेज के दौरान डेविड ने खास योगदान नहीं दिया और डक बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन जब बेंगलुरु को जीत मिली तो डगआउट में उनका आक्रामक अंदाज नजर आया और उन्होंने गुस्से में दोनों हाथों की मिडिल फिंगर मैदान की तरफ दिखाई। इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
All were busy with Virat Kohli’s celebration, see how Tim David celebrated 😂🔥 pic.twitter.com/0ApBaRNKNJ
— Middle Stump Cricket (@MiddleCricket) May 11, 2026
हालांकि, इस पूरी घटना को लेकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह भी नहीं पता चल पाया है कि टिम डेविड (Tim David) का मिडिल फिंगर जेस्चर किसी विशेष के लिए था या फिर अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस के लिए। बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से पहले डेविड मुंबई फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे लेकिन उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा था। इसी वजह से मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया गया था और फिर बेंगलुरु फ्रेंचाइजी ने खरीदा था।
टिम डेविड को मिल सकती है कड़ी सजा
आईपीएल 2026 में नियमों का पालन काफी सख्ती से किया जा रहा है। इसी वजह से टिम डेविड (Tim David) को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि मिडिल फिंगर का इशारा ‘लेवल 1’ का अपराध माना जाता है। इसमें खिलाड़ियों पर जुर्माना और डिमेरिट अंक दिए जाते हैं। वहीं, जब तीन या चार साल की अवधि में डिमेरिट पॉइंट 4-7 हो जाते हैं तो एक मैच का बैन लगाया जाता है। वहीं, 8 से 11 डिमेरिट अंक पर दो मैचों का बैन होता है।
हालांकि, अभी तक यह साबित नहीं हो पाया है कि टिम डेविड (Tim David) का मिडिल फिंगर दिखाकर सेलिब्रेशन RCB vs MI मैच के दौरान का है। अगर वीडियो सही साबित पाया जाता है तो फिर उनके ऊपर कड़ा एक्शन लिया जा सकता है।
FAQs
टिम डेविड ने किस मैच के दौरान RCB की जीत पर मिडिल फिंगर दिखाई?
RCB vs MI मैच में बेंगलुरु को कितने विकेट से जीत हासिल हुई?
यह भी पढ़ें: Hardik Pandya और Mumbai Indians के रिश्तों में आई खटास? Instagram पर किया अनफॉलो, फिर बाद में….